न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर : बॉर्डर से 5 किलोमीटर दूर तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पर रेड अलर्ट जारी

भारत और पाकिस्‍तान (India-Pakistan) के बीच पिछले दो दिनों में हुए घटनाक्रम के बाद बढ़ते तनाव को देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आज बॉर्डर से सटे स्कूल बंद करने का फैसला किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Feb 2019 7:17:47

जम्मू-कश्मीर : बॉर्डर से 5 किलोमीटर दूर तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पर रेड अलर्ट जारी

भारत और पाकिस्‍तान (India-Pakistan) के बीच पिछले दो दिनों में हुए घटनाक्रम के बाद बढ़ते तनाव को देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आज बॉर्डर से सटे स्कूल बंद करने का फैसला किया है। प्रशासन ने कहा है कि एलओसी और अतंर्राष्ट्रीय सीमा से 5 किलोमीटर से दूर तक के 12वीं के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा अमृतसर प्रशासन ने भी एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि आज रात आसमान में एयर ड्रिल होगी। इस बीच सायरन भी बजेंगे, लेकिन लोग घबराएं नहीं।

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पर रेड अलर्ट जारी

वही दूसरी तरफ दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने दिल्ली मेट्रो के पूरे नेटवर्क के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सुरक्षा एजेंसियेां की सलाह के अनुसार, शाम छह बजे से डीएमआरसी के पूरे नेटवर्क पर रेड अलर्ट जारी किया गया है।’’ दिल्ली और पड़ोसी शहरों में फैला दिल्ली मेट्रो नेटवर्क 327 किलोमीटर लंबा है और इसके 236 स्टेशन हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘रेड अलर्ट जारी होने के बाद, सभी स्टेशन नियंत्रकों को पार्किंग स्थल सहित पूरे स्टेशन परिसर पर किसी भी संदिग्ध सामग्री या गतिविधि का निरीक्षण करना होगा और इसकी जानकारी हर दो घंटे में नियंत्रण केन्द्र को देनी होगी।’’

इंडियन रेलवे ने अपने पूरे नेटवर्क पर सुरक्षा अलर्ट जारी की

वहीं, बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने अपने पूरे नेटवर्क पर सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। बुधवार को इस बात की जानकारी देते हुए रेलवे सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में चलने वाली सभी ट्रेनों और रेलवे परिसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरपीएफ के डीजी अरूण कुमार ने बताया, ''सुरक्षा स्थिति को देखते हुये हमने सभी जोन के महाप्रबंधकों को एक अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर की सभी ट्रेनों में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी होते हैं। हमने रेलवे से संबंधित विशिष्ट लक्ष्यों की भी पहचान की है और वहां सुरक्षा को बढ़ा दिया है।'' आरपीएफ के डीजी अरूण कुमार ने यह भी कहा कि "जम्मू-कश्मीर में अब तक कोई ट्रेन रद्द नहीं की गयी है।" इस बीच पाकिस्तान की ओर से जारी हरकतों को देखते हुए भारत ने कुछ समय के लिए पांच एयरपोर्ट्स से सिविलिएन्स विमान के उड़ने भरने पर रोक लगा दी थी।

सेना ने मुंबई में चौकसी बढ़ाई

वहीं, बढ़ते तनाव के मद्देनजर मुंबई के संवेदशनशील इलाकों में सेना के जवानों और स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ सेना के जवान प्रमुख रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों, पश्चिमी नौसेना कमांड मुख्यालय के बाहर इलाकों और मुंबई और आसपास के कस्बों में कई रक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो में शहर में बहुत से वाहनों को घूमते देखा जा रहा है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों का दावा है कि वह एंटी-एयरक्राफ्ट गन कैरिज हैं लेकिन इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत