न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सात महीने के बाद आज से इन राज्यों में खुलेंगे स्कूल, बच्चों को भेजने से पहले इन बातों को जरुर जान ले

पूरे देश में कोरोना की वजह से पिछले सात महीनों से बंद स्कूल कॉलेजों अब चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है। आंध्र प्रदेश, असम और उत्तराखंड में आज 2 नवंबर से स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Nov 2020 11:38:48

सात महीने के बाद आज से इन राज्यों में खुलेंगे स्कूल, बच्चों को भेजने से पहले इन बातों को जरुर जान ले

पूरे देश में कोरोना की वजह से पिछले सात महीनों से बंद स्कूल कॉलेजों अब चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है। आंध्र प्रदेश, असम और उत्तराखंड में आज 2 नवंबर से स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है। इन राज्यों के अलावा केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय ने भी 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए स्कूलों को आज से खोलने का फैसला लिया है। सारे स्कूलों ने इसके लिए गाइडलाइन्स भी जारी की हैं।

उत्तराखंड में सात महीने के बाद आज स्कूलों को खोला जा रहा है। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छात्रों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। छात्रों की कुल संख्या के 50% को ही एक क्लास में बैठाया जाएगा। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन करने के लिए छात्रों को शिफ्ट में भी बुलाया जा सकता है।

हिमाचल प्रदेश में 9वीं से 12वीं तक के लिए स्कूल आज खुलेंगे। सरकार के निर्देशों के मुताबिक जो बच्चे स्कूल जाना चाहते हैं उनके लिए पैरेंट्स की सहमति होना जरूरी है। स्कूलों को गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।

हरियाणा में 2 नवंबर से 9वीं से 12वीं के लिए स्कूल खुलेंगे। राजकीय स्कूलों में इसके लिए सैनिटाइजर व मास्क के लिए ग्रांट जारी कर दी गई है। स्कूल खोलने को लेकर स्कूलों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। स्कूलों में कोविड-19 के नियमों का पालन करना जरुरी होगा। एक क्लास में सिर्फ 20 स्टूडेंट्स को ही बैठाया जाएगा। क्लास शुरू होने और खत्म होने के बाद भी क्लास रूम को सैनिटाइज़ करना होगा।

असम में आज स्कूलों को 6ठीं से लेकर उच्च कक्षाओं तक के लिए खोला जा रहा है। क्लासेज सुबह से खोली जाएंगी और दो शिफ्ट के बच्चों के बीच प्रॉपर गैप रखा जाएगा। टॉयलेट को साफ-सुथरा रखा जाएगा और सैनिटाइज़ किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने स्टूडेंट्स को आयरन और फोलिक एसिड के टेबलेट उपलब्ध कराने को कहा है ताकि उनकी इम्युनिटी को बढ़ाया जा सके।

अब तक उत्तर प्रदेश, पंजाब और कुछ और भी राज्य पहले से ही स्कूलों को खोल चुके हैं। तमाम राज्य नवंबर में स्कूलों को खोलने की योजना बना रहे हैं। तमिलनाडु ने 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए 16 नवंबर से स्कूलों को खोलने की योजना बनाई है बाकी कक्षाओं के लिए अभी स्कूलों को 30 नवंबर तक बंद रखा जाएगा। राजस्थान सरकार ने भी फैसला किया है कि स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान और कोचिंग संस्थानों को भी 16 नवंबर तक छात्रों के लिए बंद रखा जाएगा। राजस्थान सरकार ने रविवार को लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी की। इसके मुताबिक, 30 नवंबर तक राज्य में स्वीमिंग पूल, सिनेमा हॉल, थिएटर्स, मल्टीप्लेक्स, एंटरटेनमेंट पार्क के खुलने पर रोक बरकरार रहेगी। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर भी प्रतिबंध लगा रहेगा।

कोरोना मरीजों का आंकड़ा 82 लाख के पार
आपको बता दे, देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 82 लाख के पार हो गया है। अब तक 82 लाख 29 हजार 322 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 75 लाख 42 हजार 905 लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 22 हजार 642 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लाख 62 हजार 329 मरीजों का इलाज चल रहा है। राजधानी दिल्ली में पिछले तीन दिनों से कोरोना के रिकॉर्ड मरीज मिल रहे है। दिल्ली में रविवार को 5,664 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 51 कोरोना पेशंट्स की मौत हुई है। 4159 मरीज ठीक हुए हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस से 3,92,370 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक कोरोना की चपेट में आने से 6,562 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब भी 34,173 ऐक्टिव केस हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत