न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जल्द बंद हो जायेंगे SBI के डेबिट कार्ड, अब ATM से ऐसे निकाल सकेंगे पैसा

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI अगर अपनी योजना में सफल होती है तो जल्द ही हर जगह दिखने वाले प्लास्टिक डेबिट कार्ड आने वाले दिनों में बंद हो जायेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Aug 2019 2:49:58

जल्द बंद हो जायेंगे SBI के डेबिट कार्ड, अब ATM से ऐसे निकाल सकेंगे पैसा

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI अगर अपनी योजना में सफल होती है तो जल्द ही हर जगह दिखने वाले प्लास्टिक डेबिट कार्ड आने वाले दिनों में बंद हो जायेंगे। एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने इसके संकेत दिए हैं। SBI अधिक डिजिटल भुगतान प्रणाली लाने की दिशा में काम कर रहा है।

स्टेट बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, 'हमारी योजना डेबिट कार्ड को प्रचलन से बाहर करने की है। हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि हमें उन्हें समाप्त कर सकते हैं।' उन्होंने कहा कि देश में 90 करोड़ डेबिट कार्ड और तीन करोड़ क्रेडिट कार्ड हैं। ऐसे में सवाल है कि डेबिट कार्ड बंद होने की स्थिति में ग्राहक एटीएम मशीन से कैश कैसे निकाल सकेंगे।

कुमार ने कहा कि डिजिटल समाधान पेश करने वाले उसके 'योनो YONO (यू ओन्ली नीड वन)' प्लैटफॉर्म की डेबिट कार्ड मुक्त देश बनाने में अहम भूमिका होगी। यहां बता दें कि एसबीआई के YONO ऐप पर "योनो कैश" नाम से एक सुविधा दी जाती है। इसके तहत ग्राहक बिना कार्ड इस्तेमाल के एसबीआई के 'योनो कैशप्वाइंट' एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। इसके लिए बैंक पहले ही 68,000 'योनो कैशप्वाइंट' की स्थापना कर चुका है और अगले 18 माह में इसे 10 लाख करने की योजना है।

कैसे कर सकेंगे YONO ऐप का इस्‍तेमाल

इसके लिए आपके फोन में एसबीआई के YONO ऐप का इन्‍स्‍टॉल होना अनिवार्य है। इसके बाद YONO ऐप के 'योनो कैश' कैटेगरी को सेलेक्ट करना होगा। इस कैटेगरी के खुलने के साथ ही आपसे अमाउंट की जानकारी ली जाएगी। इसका मतलब यह हुआ कि उतने अमाउंट को एंटर करना होगा जितने की आपको जरूरत है। अगले स्‍टेप में आपको 6 डिजिट के ट्रांजेक्शन पिन का चयन करना है। इस पिन की जरूरत एटीएम से पैसे निकालते वक्‍त पड़ेगी। इसके अलावा आपके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा। इस मैसेज में एक ट्रांजेक्शन नंबर होगा। इसके बाद आपको एसबीआई के नजदीकी 'योनो कैशप्वाइंट' एटीएम पर जाना होगा। यहां एटीएम स्‍क्रीन पर 'योना कैश' विकल्प चुनना है। इसे सेलेक्‍ट करने के बाद आपसे ट्रांजेक्‍शन नंबर मांगा जाएगा। ऐसे में आपके मैसेज के जरिए मिले ट्रांजेक्शन नंबर को एंटर करना होगा। फिर अमाउंट टाइप कर 'योनो ऐप' में सेलेक्ट 6 डिजिट का पिन एंटर करना है। पिन डालने के बाद आपको कैश मिल जाएगा। ग्राहक को पिन और ट्रांजेक्‍शन नंबर दोनों की मदद से अगले 30 मिनट के भीतर निकासी प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके बाद यह नंबर अवैध हो जाएगा।

गौरतलब है कि स्टेट बैंक ने इसी साल मार्च में 'योनो कैश' सेवा शुरू की है, जो ग्राहकों को बिना डेबिट कार्ड पैसे निकालने की सुविधा देता है। यह बेहद आसान होने के साथ ही सुरक्षित भी है। शुरुआत में यह सुविधा 16,500 एटीएम में उपलब्ध थी, बैंक अपने सभी एटीएम को इस सुविधा के लिए अपग्रेड कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत