न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कास्टिंग काउच पर सरोज खान का विवादित बयान- 'ये सब तो बाबा आदम के जमाने से चला आ रहा है'

हाल ही में कास्ट‍िंग काउच को लेकर जब सरोज से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ये सब तो बाबा आदम के जमाने से चला आ रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Apr 2018 11:31:41

कास्टिंग काउच पर सरोज खान का विवादित बयान- 'ये सब तो बाबा आदम के जमाने से चला आ रहा है'

बॉलीवुड में कास्ट‍िंग काउच पर लंबे समय से बहस जारी है। कई एक्ट्रेस ने भी इसे स्वीकारा है। रिचा ने तो एक इंटरव्यू के दौरान यह तक कहा था कि मैंने खुद कास्‍ट‍िंग काउच जैसी चीजें फेस की है। उन्होंने बताया था कि कैसे उन्हें क्रिकेटर को मैसेज करने के लिए मजबूर किया गया था। जब उनसे नाम पूछा गया तो उन्‍होंने कहा अगर आप इस बात पर हामी भरते हैं कि मेरे नाम उजागर करने के बाद भी मुझे काम मिलेगा तो ऐसा करने के लिए तैयार हूं। मैं जानती हूं, इंडस्‍ट्री में इस तरह की कोई खास व्यवस्था नहीं है जिससे कि पीड़ित को सुरक्षा मिल सके वही इस बहस में मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का काम भी शामिल हो गया है हाल ही में कास्ट‍िंग काउच को लेकर जब सरोज से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा 'ये सब तो बाबा आदम के जमाने से चला आ रहा है। हर लड़की पर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है। गवर्नमेंट करती है, गवर्नमेंट के लोग करते हैं। तुम लोग फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़े हुए हो? फिल्म जगत रोटी तो देती है, रेप करके छोड़ तो नहीं देती है। यह लड़की के ऊपर निर्भर करता है कि वह क्या करना चाहती है। अगर तुम्हारे पास कला है तो क्यों किसी को बेचोगे, यदि वह चाहती है तो किसी के हाथ में न आए तो नहीं आएगी। फिल्म जगत के बारे में कुछ मत कहो, वह हमारा माई-बाप है।'

सरोज खान के द्वारा कास्टिंग काउच पर की गई टिप्पणी पर लोग सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक्ट्रेस श्रुति सेठ ने कास्टिंग काउच पर बात रखने के लिए सरोज की भाषा का विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'उनका (सरोज) इरादा सही है, लेकिन उन्होंने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया।

वही एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, ‘अनपढ़ लेडी का जवाब और क्या होगा?’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जहां से हम सीखते हैं, देखो वहां के लोग क्या सोचते हैं।’ वहीं, कुछ लोगों ने सरोज खान के बयान को अपमानजनक बताया। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या बयान दिया है?’ वहीं कुछ लोग कमेंट कर सवाल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, ‘कुछ लोग हर रोज नए तर्क दे रहे हैं, रेप क्यों सही है?’ वहीं, सरोज खान के एक फैन ने लिखा, ‘मैं आपका फैन हूं, आपके लिए मेरे दिल में सम्मान है, लेकिन यह बयान शर्मनाक है।’

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन