न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SP की टोपी भी लाल, उसका भी अस्त होने का समय आ गया है : योगी आदित्यनाथ

रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सूर्योदय होता है तब सूर्य का रंग केसरिया होता है और सूर्यास्त के समय रंग लाल होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Mar 2018 1:03:18

SP की टोपी भी लाल, उसका भी अस्त होने का समय आ गया है : योगी आदित्यनाथ

त्रिपुरा में शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि सूरज का जब उदय होता है तो उसका रंग केसरिया होता है। आज सारे रंग केसरिया रंग में रंग गए हैं। नरेन्द्र मोदी के इसी बयान को दोहराते हुए रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सूर्योदय होता है तब सूर्य का रंग केसरिया होता है और सूर्यास्त के समय रंग लाल होता है। उसी तरह समाजवादी पार्टी (एसपी) की टोपी भी लाल है और उसका भी अस्त होने का समय आ गया है। फूलपुर संसदीय सीट पर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह पटेल के समर्थन में नवाबगंज में आयोजित एक जनसभा में योगी ने पूर्व की एसपी सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती एसपी सरकार में बिजली प्रदेश के केवल चार जिलों में मिलती थी। हमने प्रदेश में बिजली का समान वितरण सुनिश्चित किया।

सीएम ने दावा किया कि विकास में कोई भेदभाव नहीं होगा। योगी ने कहा, 'विकास में कोई भेदभाव नहीं होगा। चाहे गोरखपुर हो या इलाहाबाद, लखनऊ हो या आगरा सभी जगह समान रूप से विकास होगा। हमने मात्र 10 महीने में 11 लाख आवास गरीबों को उपलब्ध कराया है। 86 लाख किसानों का कर्जमाफी का कार्य हमने प्रारंभ किया है।'

योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'पहले लोगों की मान्यता थी कि जहां से गड्ढे शुरू होते हैं, वहां से उत्तर प्रदेश शुरू होता है। शाम को जहां से अंधेरा प्रारंभ होता था, लोग मानते थे कि उत्तर प्रदेश प्रारंभ हो गया। आज लोग कह सकते हैं कि जहां से रोशनी शुरू होती है, वहां से उत्तर प्रदेश की सीमा प्रारंभ हो जाती है।'

मुख्यमंत्री ने कहा, 'जो कार्ययोजना हमने शुरू की है, उसके अंतर्गत अगले दो साल में पांच लाख से अधिक नौकरियां प्रदेश सरकार लेकर आ रही है। यह चुनाव प्रदेश के भीतर विकास और सुशासन का एक प्रतिरूप होगा। आपने प्रदेश में एसपी का शासन देखा है जिसमें प्रति सप्ताह दो दंगे होते थे। दंगाइयों को प्रश्रय दिया जाता था। वहीं पिछले 11 महीनों में उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ।'

होली त्योहार के संदर्भ में उन्होंने कहा, 'आपने देखा कि होली और जुमा एक साथ पड़ गया. लोग कहते थे कैसे होगा। हमने कहा कि होली साल में एक बार आती है और जुमा साल में 52 बार होता है। होली का पर्व पूरे सम्मान के साथ मनाया गया। मैं मुस्लिम धर्मगुरुओं को धन्यवाद दूंगा जिन्होंने जुमे का समय 2 घंटे आगे बढ़ाया। मौलवियों ने कहा कि होली साल में एक बार हो रही है तो हम भी इसमें सहयोग करेंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत