न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी में मिली जीत के बावजूद अखिलेश यादव ने उठाए EVM पर सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत से अखिलेश यादव खुश दिखे। लेकिन उन्होंने ईवीएम की विश्वनियता पर फिर से सवाल खड़े करते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Mar 2018 2:27:49

यूपी में मिली जीत के बावजूद अखिलेश यादव ने उठाए EVM पर सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

यूपी में दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों से खुश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। अखिलेश ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि फूलपुर में फूल सूख गया। बीजेपी की घमंड टूट गया, उम्मीद है कि अब बीजेपी नेताओं की भाषा सुधर जाएगी। इस दौरान अखिलेश यादव ने एक बार फिर से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।

फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत से अखिलेश यादव खुश दिखे। लेकिन उन्होंने ईवीएम की विश्वनियता पर फिर से सवाल खड़े करते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। अखिलेश ने कहा कि उपचुनाव के दौरान भी कई ईवीएम मशीनों में गड़बड़ियां पाई गई। वर्ना हमारे उम्मीदवार लाखों वोटों के अंतर से चुनाव जीतते। अखिलेश यादव ने अपनी जीत का श्रेय यूपी की जनता को देते हुए कहा कि ये जीत उन तमाम लोगों की है जो गरीब हैं, मजदूर हैं, किसान हैं, दलित, अल्पसंख्यक हैं।

कांग्रेस के साथ संबंधों के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथ हमारे संबंध अच्छें हैं और अच्छे बने रहेंगे। इस दौरान अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि मुझे उम्मीद हैं कि इस हार के बाद बीजेपी नेताओं की भाषा में सुधार आ जाएगा। और उनकी भाषा बदल जाएगी। बता दें कि चुनाव से पहले बीजेपी नेताओं ने मायावती और उनकी तुलना सांप-छछूंदर से की थी।

यूपी उपचुनाव में मिली जीत के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि भविष्य में होने वाले चुनाव में भी हमें ऐसे ही परिणाम देखने को मिलेगा। मौजूदा सरकार ने किसानों से कर्ज माफी की बात और नौजवानों को बड़े स्तर पर रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन किसी को कुछ नहीं दिया गया। अखिलेश ने कहा कि मुझे खुशी है कि गरीबों ने दलितों ने, बेरोजगारों ने हमें एतिहासिक जीत दिलाई। यह सोशल जस्टिस की भी जीत है। आबादी में जो ज्यादा मेहनत करने वाला हो यह सरकार उसी का सम्मान नहीं करती।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत