न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चेन्नई एक्सप्रेस में लूटपाट, यात्री की मां का अस्थि कलश भी ले गए बदमाश

शनिवार रात उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में ट्रेन में लूटपाट का मामला सामने आया है। इस लूट में सबसे चौकाने वाली बात जो सामने आई है वो है कि बदमाश एक शख्स की मां का अस्थि कलश भी लेकर फरार हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Mar 2019 5:40:55

चेन्नई एक्सप्रेस में लूटपाट, यात्री की मां का अस्थि कलश भी ले गए बदमाश

शनिवार रात उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में ट्रेन में लूटपाट का मामला सामने आया है। इस लूट में सबसे चौकाने वाली बात जो सामने आई है वो है कि बदमाश एक शख्स की मां का अस्थि कलश भी लेकर फरार हो गए। दरअसल,चेन्नई एक्सप्रेस (Chennai Express) में बदमाशों ने लूटपाट ( Train Robbery) की वारदात को अंजाम दिया जिसमें वह यात्रियों के गहने और नकदी लूटने के साथ एक यात्री की मां का अस्थि कलश भी अपने साथ ले गए। गौरतलब है कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हथियार बंद बदमाशों ने सहारनपुर से रुड़की के बीच चेन्नई एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया और फिर ट्रेन से फरार हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चेन्नई निवासी यात्री बदमाशों से कलश में अपनी मां की अस्थियां होने की बात कहता रहा लेकिन बदमाशों को उनकी बात समझ में नहीं आई और वह अन्य यात्रियों के सामान के साथ उसकी मां का अस्थि कलश भी ले गए। ट्रेन में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने कीमती सामान के शक में इस कलश को भी लूट लिया।

वहीं ट्रेन मे सवार आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर कुमार पी. के परिवार की महिलाओं से बदमाशों ने सोने की चेन, कुंडल और मंगलसूत्र लूट लिए। इस मामले में उन्होंने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से सहारनपुर स्टेशन से ट्रेन खुलते ही एस 1, एस 2 और एस 3 बोगियों में लूट की वारदात को अंजाम दिया। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर कैसे और कितने लोगों ने लूटपाट की।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका क्या बेचेगा यह कोई तय नहीं करेगा, F-35 डील पर ट्रंप का नेतन्याहू को दोटूक जवाब

14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल

प्रदर्शनकारी छात्रों की कानूनी लड़ाई में उतरीं Gen-Z गुरमेहर कौर, कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

8 दिन बाद खत्म हुआ संसद का गतिरोध, आज परीक्षा विधेयक पर होगी चर्चा; लोकसभा अध्यक्ष की पहल से बनी सहमति

इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश

अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत

'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट

रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर

'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...

मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई

'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह