न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान को झटका, रूस ने कहा - भारत ने 370 पर फैसला संविधान के अनुसार लिया

जम्मू-कश्मीर पर भारत के फैसले का रूस ने समर्थन करते हुए कहा कि भारत ने जम्मू और कश्मीर को दो भागों में विभाजित और केंद्र शासित प्रदेश बनाने का फैसला संविधान के अनुसार ही लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Aug 2019 10:15:01

पाकिस्तान को झटका, रूस ने कहा - भारत ने 370 पर फैसला संविधान के अनुसार लिया

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 (Article 370) को लेकर भारत द्वारा लिए गए फैसले का रूस ने भी समर्थन किया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने जो भी फैसला लिया है वह संविधान के अनुसार ही लिया है। रूस के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया, हमें उम्मीद है कि भारत-पाकिस्तान के मतभेदों को द्विपक्षीय आधार पर राजनीतिक और राजनयिक तरीकों से हल किया जाएगा। भारत और पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में किए गए बदलाव के बाद किसी तरह के तनाव को बढ़ावा नहीं देंगे।

दरहसल, भारत सरकार ने गत पांच जुलाई को ऐतिहासिक फैसला करते हुए जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 (Article 370) को खत्म कर दिया। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश घोषित किया। भारत सरकार के इस फैसले के बाद पाकिस्तान की सियासत में भूचाल आ गया है। भारत सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तान ने कहा कि वह कश्मीर मसले को अंतरराष्ट्रीय मंचों एवं राष्ट्र प्रमुखों के साथ उठाएगा।

पाकिस्तान कश्मीर मसले पर अपने लिए समर्थन जुटाने की कोशिश में है और इसके लिए उसकी तरफ से कोशिशें भी लगातार की जा रही हैं लेकिन कोई भी देश न तो उसके साथ खड़ा हुआ है और न ही उसके सुर में सुर मिला रहा है। उसे मुस्लिम देशों से उम्मीद थी कि वे कश्मीर मुद्दे पर उसका साथ देंगे लेकिन उसे निराशा मिली है। खाड़ी देशों में पाकिस्तान के सऊदी अरब के साथ सबसे करीबी रिश्ते है और सऊदी अरब उसे मुश्किल वक्त से बाहर निकालता रहा है लेकिन इस बार उसने भी उसका साथ नहीं दिया है। खाड़ी का दूसरा महत्वपूर्ण देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने उसे झटका दिया है। यूएई ने साफ कह दिया है कि कश्मीर भारत का आंतरिक मसला है। बाकी मुस्लिम देशों की भी कमोबेश यही राय है।

jammu kashmir,article 370,russia,india,pakistan,article 370 news in hindi,news,news in hindi

चीन के दरवाजे पहुंचा पाकिस्तान

वही चीन पहुंचे पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दावा किया है कि बीजिंग ने कश्मीर पर उनके रुख का समर्थन किया है। चूंकि, चीन उसका सबसे भरोसेमंद साथी इसलिए कुरैशी सबसे पहले चीन के दरवाजे पर पहुंचे हैं। कुरैशी ने गुरुवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी और अन्य नेताओं से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कुरैशी ने कई ट्वीट किए। उन्होने दावा करते हुए कहा, 'मेरी आज चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ एक बड़ी एवं निर्णयात्मक बैठक हुई। पाकिस्तान चीन के साथ भाई जैसा संबंध रखता है और इस संबंध को जाहिर करते हुए चीन ने पाकिस्तान को अपना समर्थन देने का भरोसा दिया।' उन्होंने कहा, 'कश्मीर में भारत की 'आक्रामकता'' के खिलाफ पाकिस्तान और चीन एक साथ हैं और दोनों देश क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता का आह्वान करते हैं।' कुरैशी ने दावा किया, 'विदेश मंत्री वांग यी ने यह माना कि कश्मीर में भारत के आक्रामक रवैया के चलते वहां के लोगों को नुकसान पहुंच सकता है और वे अपनी आवाज नहीं उठा पाएंगे। भारत के इस कदम से पूरा क्षेत्र खतरे का सामना करेगा।' विदेश मंत्री ने कहा कि 'कश्मीरी लोगों की आवाज दुनिया में पहुंचाने के लिए दोनों देश मिलकर काम करेंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत