न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धर्म-संस्कृति कुछ भी हो, भारत की 130 करोड़ आबादी को हिंदू समाज मानता है संघ : मोहन भागवत

तेलंगाना के हैदराबाद में बुधवार को आरएसएस के तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘विजय संकल्प शिविर’ में बोल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदुत्व पर बड़ा बयान दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Dec 2019 6:01:30

धर्म-संस्कृति कुछ भी हो, भारत की 130 करोड़ आबादी को हिंदू समाज मानता है संघ :  मोहन भागवत

तेलंगाना के हैदराबाद में बुधवार को आरएसएस के तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘विजय संकल्प शिविर’ में बोल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदुत्व पर बड़ा बयान दिया है। भागवन ने कहा संघ भारत की 130 करोड़ आबादी को हिंदू समाज (Hindu society) के रूप में मानता है, चाहे उनका धर्म और संस्कृति कुछ भी हो।

भागवत ने आगे कहा कि जो भारत को अपनी मातृभूमि मानते हैं और इस देश से प्यार करते हैं वे सब हिंदू हैं इससे कोई मतलब नहीं कि वह कौन सी भाषा बोलता है या किस धर्म का अनुयायी है, वह किसी प्रकार की पूजा-अर्चना को स्वीकार करता है या नहीं, वह हिंदू है। संघ प्रमुख ने कहा कि भारत देश, परंपरा से हिंदुत्ववादी है। सभी समाज हमारा है और संघ सबको एक करना चाहता है और सबका विकास चाहता है।

हैदराबाद के सरूर नगर स्टेडियम में आयोजित इस जनसभा को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि जब मैं हिंदू कहता हूं, तो किसी को छोड़ता नहीं हूं। जो भारत को अपनी मातृभूमि मानता है और जन, जल, जंगल, जमीन और जानवर से प्यार करता है और सभी का कल्याण करने वाली श्रेष्ठ संस्कृति का आचरण करता है, वह हिंदू है। संघ की नजर में 130 करोड़ का पूरा समाज हिंदू है।

भागवत ने याद दिलाई रवींद्रनाथ टैगोर की बात

भागवत ने अपने भाषण में ब्रिटिश राज और उनके फूट डालो और राज करो की नीति की भी याद दिलाई। इसके साथ ही संघ प्रमुख ने रवीन्द्र नाथ टैगोर की बात भी दोहराई जिन्होंने हिंदू और मुसलमानों के बीच एकता पर जोर दिया था। मोहन भागवत ने रविंद्रनाथ टैगोर के एक निबंध ‘स्वदेशी समाज का प्रबंध’ का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि टैगोर के मुताबिक हिंदू और मुसलमान के बीच संघर्ष को खत्म करने और मिलकर साथ रहने का उपाय समाज खुद ढूंढ लेगा और वह उपाय हिंदू उपाय होगा।

उन्होंने कहा, एक प्रसिद्ध कहावत है कि अनेकता में एकता होती है। लेकिन हमारा देश इससे एक कदम आगे है। यहां हमारे बीच केवल अनेकता में एकता नहीं है, बल्कि एकता की अनेकता भी है। हम अनेकता में एकता नहीं खोज रहे हैं। हम वह एकता खोज रहे हैं जिससे अनेकता उत्पन्न होती है और एकता पाने के कई तरीके हैं।

आपको बता दें आरएसएस के इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में करीब 20 हजार संघ कार्यकर्ता अपने गणवेष में पहुंचे थे। संघ कार्यकर्ताओं ने लाठी के साथ मार्च भी किया था। हैदराबाद में हुई इस बैठक में गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी, राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और भाजपा की तेलंगाना इकाई के सभी सांसद और पार्टी के अन्य पदाधिकारी पहुंचे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ