न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आरटीआई से खुलासा, 5 साल में मोदी और उनके मंत्रियों की देश-विदेश की यात्राओं पर 393 करोड़ रुपए हुए खर्च

आरटीआई से मिली जानकारी से इस बात का खुलासा हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों के देश-विदेश के दौरों पर पिछले पांच सालों में 393 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 May 2019 7:08:26

आरटीआई से खुलासा, 5 साल में मोदी और उनके मंत्रियों की देश-विदेश की यात्राओं पर 393 करोड़ रुपए हुए खर्च

आरटीआई से मिली जानकारी से इस बात का खुलासा हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों के देश-विदेश के दौरों पर पिछले पांच सालों में 393 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। एक्टिविस्ट अनिल गलगली ने आरटीआई दाखिल कर पीएमओ से मोदी और उनके मंत्रियों की मई 2014 के बाद से विदेश और देश में यात्राओं पर हुए खर्च की जानकारी मांगी थी। आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, मोदी और कैबिनेट मंत्रियों की विदेश यात्रा पर 263 करोड़ रुपए, जबकि घरेलू यात्राओं पर 48 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। राज्य मंत्रियों की विदेश यात्राओं पर 29 करोड़, जबकि घरेलू यात्राओं पर 53 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। कैबिनेट मामलों के अकाउंट ऑफिस के सीनियर अफसर, सतीश गोयल ने आरटीआई के जवाब में बताया कि वित्त वर्ष 2014-15 से 2018-19 तक 393.58 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, मोदी और कैबिनेट मंत्रियों की यात्रा पर 311 करोड़ रुपए और राज्य मंत्रियों की यात्रा पर 82 करोड़ खर्च हुए हैं। सबसे ज्यादा 88 करोड़ रुपए 2014-15 में मोदी और कैबिनेट मंत्रियों की विदेश यात्रा पर हुए।

- इससे पहले दिसंबर में राज्यसभा में सरकार ने बताया था कि जून 2014 से चार्टर्ड फ्लाइट्स, एयरक्राफ्ट के रखरखाव और मोदी की विदेश यात्राओं के दौरान सुविधाओं पर 2,021 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

- गलगली की पिछली आरटीआई के जवाब में पीएमओ ने बताया था कि प्रधानमंत्री की घरेलू यात्राओं के बारे में कोई अलग से रिकॉर्ड नहीं रखे जाते।

- पीएमओ के केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री की चुनाव संबंधी यात्राएं अधिकारिक नहीं होतीं और पीएमओ को इसका खर्च नहीं उठाना पड़ता। इसलिए इनकी जानकारी नहीं दी जा सकती।

- पीएमओ की वेबसाइट के मुताबिक, प्रधानमंत्री को घरेलू यात्राओं के लिए रक्षा मंत्रालय से बजट मिलता है, जबकि विदेश यात्राओं के लिए पैसा कैबिनेट मंत्रियों और प्रधानमंत्री के लिए तय विमान यात्रा बजट में से लिया जाता है। मोदी ने मई 2014 से 22 फरवरी 2019 तक 49 विदेशी दौरे किए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये और 6 महीने में UCC लागू करने का वादा
बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये और 6 महीने में UCC लागू करने का वादा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट से राहत, असम केस में मिली अग्रिम जमानत; एक हफ्ते में गुवाहाटी कोर्ट में पेशी जरूरी
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट से राहत, असम केस में मिली अग्रिम जमानत; एक हफ्ते में गुवाहाटी कोर्ट में पेशी जरूरी
‘धुरंधर’ के सेट पर बेहद शांत रहते थे अक्षय खन्ना, दानिश पंडोर ने खोले बिहाइंड द सीन राज, कहा- किसी से ज्यादा बातचीत...
‘धुरंधर’ के सेट पर बेहद शांत रहते थे अक्षय खन्ना, दानिश पंडोर ने खोले बिहाइंड द सीन राज, कहा- किसी से ज्यादा बातचीत...
‘धुरंधर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट, 22वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज, क्या 1100 करोड़ क्लब में होगी एंट्री?
‘धुरंधर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट, 22वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज, क्या 1100 करोड़ क्लब में होगी एंट्री?
दिल्ली सरकार का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों की अब ऐसे लगानी होगी रोजाना हाजिरी
दिल्ली सरकार का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों की अब ऐसे लगानी होगी रोजाना हाजिरी
यूपी में 13 करोड़ से ज्यादा मतदाता, SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ऐसे करें अपना नाम चेक
यूपी में 13 करोड़ से ज्यादा मतदाता, SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ऐसे करें अपना नाम चेक
मुरथल में जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, केक कटने से पहले ही टूटा परिवार; दिल्ली से निकली दो सगी बहनों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
मुरथल में जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, केक कटने से पहले ही टूटा परिवार; दिल्ली से निकली दो सगी बहनों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
समय रैना का शो देख भावुक हुई मां, बेटी से कही दिल छू लेने वाली बात; वायरल वीडियो ने छुए जज्बात
समय रैना का शो देख भावुक हुई मां, बेटी से कही दिल छू लेने वाली बात; वायरल वीडियो ने छुए जज्बात
RR vs RCB Head to Head: किसका थमेगा जीत का सिलसिला? राजस्थान और आरसीबी के बीच अब तक का ऐसा रहा है रिकॉर्ड
RR vs RCB Head to Head: किसका थमेगा जीत का सिलसिला? राजस्थान और आरसीबी के बीच अब तक का ऐसा रहा है रिकॉर्ड
‘पिता का सपना था क्रिकेटर बनाना’, जीत के बाद भावुक हुए मुकुल चौधरी, साझा की संघर्ष और सफलता की कहानी
‘पिता का सपना था क्रिकेटर बनाना’, जीत के बाद भावुक हुए मुकुल चौधरी, साझा की संघर्ष और सफलता की कहानी
ग्रेम स्मिथ की वैभव सूर्यवंशी पर बड़ी भविष्यवाणी, बोले- आईपीएल 2026 का बन सकता है सबसे बड़ा सितारा
ग्रेम स्मिथ की वैभव सूर्यवंशी पर बड़ी भविष्यवाणी, बोले- आईपीएल 2026 का बन सकता है सबसे बड़ा सितारा
डिफेंडिंग चैंपियन RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा है प्रदर्शन? पिछली भिड़ंत में बनाए थे इतने रन
डिफेंडिंग चैंपियन RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा है प्रदर्शन? पिछली भिड़ंत में बनाए थे इतने रन
IPL 2026 Points Table: KKR पर लखनऊ की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर पहुंची ये टीमें
IPL 2026 Points Table: KKR पर लखनऊ की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर पहुंची ये टीमें
RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला बना गेंदबाजों का काल, किसे देने का किया वादा? बोले- ‘IPL खत्म होने के बाद आपका होगा’
RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला बना गेंदबाजों का काल, किसे देने का किया वादा? बोले- ‘IPL खत्म होने के बाद आपका होगा’