न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB vs MI : भारतीय कप्तान और उपकप्तान के बीच होगा आज मुकाबला, कौन पड़ेगा किस पर भारी

दोनों टीम ने अबतक 2 मैच खेले हैं और दोनों को एक हार का सामना करना पड़ा हैं। आज के मैच में दोनों टीम अच्छा प्रदर्शन कर अंकतालिका में अपना स्थान बढ़ाना चाएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Sep 2020 9:54:39

RCB vs MI : भारतीय कप्तान और उपकप्तान के बीच होगा आज मुकाबला, कौन पड़ेगा किस पर भारी

आज सोमवार को आईपीएल का दसवां मुकाबला होने जा रहा हैं जिसमें भारतीय कप्तान और उपकप्तान की टीम आमने-सामने होगी। अर्थात आज विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर, रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस से भिड़ने जा रही हैं। दोनों टीम ने अबतक 2 मैच खेले हैं और दोनों को एक हार का सामना करना पड़ा हैं। आज के मैच में दोनों टीम अच्छा प्रदर्शन कर अंकतालिका में अपना स्थान बढ़ाना चाएगी। पंजाब के खिलाफ बैंगलोर की गेंदबाजी फीकी रही थी जिसे दूर करने की जरूरत हैं। वहीँ मुंबई को KKR के खिलाफ बड़ी जीत मिली। तो आइये जानते हैं दोनों टीम में कौन किसपर भारी पड़ेगा।

रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर

कप्तान कोहली का फॉर्म चिंता का विषय है, वह दो मैचों में बड़ी पारी (14 और एक रन) खेलने में नाकाम रहे हैं। सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत शानदार अर्धशतक के साथ की, लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ वह ज्यादा कुछ नहीं कर सके। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच अपनी पारी को मैच जिताऊ प्रदर्शनों में बदलाना चाहेंगे तो वही दिग्गज एबी डीविलियर्स शानदार लय में दिख रहे है। टीम का निचला क्रम उतना मजबूत नहीं है।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दो मैचों में बाहर बैठने वाले दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस चयन के लिए उपलब्ध होंगे या नही। गेंदबाजी में स्पिनर युजवेंद्र चहल प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहे है तो तेज गेंदबाजी में नवदीप सैनी के अलावा सभी फेल रहे हैं। डेल स्टेन और उमेश यादव अब तक महंगे साबित हुए हैं। यादव की जगह मोहम्मद सिराज को उतारा जा सकता है। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली मध्यक्रम के लिए शानदार विकल्प है, लेकिन जोश फिलिप के नियमित रूप से विकेटकीपिंग करने के कारण वह डेल स्टेन की जगह ही टीम में शामिल हो सकते है।

मुंबई इंडियंस

भारत के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियन्स ने पहले मैच में हार के बाद शानदार वापसी की है। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मैच में रोहित का लय में आना और सूर्यकुमार यादव की बेहतरीन बल्लेबाजी टीम के लिए सकारात्मक पहलू है। टीम अंतिम 11 में जो एक बदलाव कर सकती है वह सौरव तिवारी की जगह इशान किशन को मौका मिल सकता है।

गेंदबाजी में भी हार्दिक पंड्या और कीरोन पोलार्ड अच्छा विकल्प है लेकिन कोच महेला जयवर्धने ने साफ कर दिया है कि लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हार्दिक से गेंदबाजी करा कर वह कोई जोखिम नहीं लेना चाहते है। चेन्नई के खिलाफ औसत प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमराह केकेआर के खिलाफ शानदार वापसी से टीम को राहत मिली है। जेम्स पैटिंसन और ट्रेट बोल्ट भी लय में है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
आम जनता पर महंगाई की मार! मई में थोक महंगाई 9.68% पर पहुंची, खाने-पीने से लेकर ईंधन तक सब हुआ महंगा
आम जनता पर महंगाई की मार! मई में थोक महंगाई 9.68% पर पहुंची, खाने-पीने से लेकर ईंधन तक सब हुआ महंगा
TMC में अंदरूनी हलचल के बीच शताब्दी रॉय का बयान—'मुझे आप लोग पागल कर रहे हैं, जुलाई में होगा सब साफ'
TMC में अंदरूनी हलचल के बीच शताब्दी रॉय का बयान—'मुझे आप लोग पागल कर रहे हैं, जुलाई में होगा सब साफ'
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
‘कुमकुम भाग्य’ से ‘छावा’ तक नजर आईं संचिता उगाले, जानिए कौन थीं यह एक्ट्रेस जिनके निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम
‘कुमकुम भाग्य’ से ‘छावा’ तक नजर आईं संचिता उगाले, जानिए कौन थीं यह एक्ट्रेस जिनके निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम
NEET-UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होते ही कुछ घंटों में वेबसाइट क्रैश, छात्रों को दिख रहा ब्लैंक पेज
NEET-UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होते ही कुछ घंटों में वेबसाइट क्रैश, छात्रों को दिख रहा ब्लैंक पेज
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम