न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोहित शेखर मर्डर केसः फॉरेंसिक रिपोर्ट में दावा- बेहोश करने के लिए दी गई नशीली दवा और गला दबा दिया

यूपी-उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या के मामले में 9 दिन बाद दिल्ली पुलिस ने शेखर की पत्नी अपूर्वा को गिरफ्तार कर लिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Apr 2019 2:28:18

रोहित शेखर मर्डर केसः फॉरेंसिक रिपोर्ट में दावा- बेहोश करने के लिए दी गई नशीली दवा और गला दबा दिया

यूपी-उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या के मामले में 9 दिन बाद दिल्ली पुलिस ने शेखर की पत्नी अपूर्वा को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई की फोरेंसिक टीम को इस मामले में कई अहम सबूत मिले थे जिसके आधार पर ये केस सुलझाया जा सका है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि अपूर्वा रोहित की शराब पीने की आदत से काफी परेशान थी, जिसके कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। क्राइम ब्रांच का यह भी कहना है कि इस हत्या में कोई और अन्य शामिल नहीं था।

गला घोंट कर की गई हत्या

- फोरेंसिक की जांच में सामने आया है कि रोहित की गला घोंट कर हत्या की गई है और उन्हें बेहोश करने के लिए कोई दवा भी दी गई थी। रोहित की गर्दन पर उंगलियों के निशान भी मिले हैं।

- जांच में सामने आया है कि रोहित की मौत ऑक्सीजन की कमी से हुई है और उनके हाथ-पांव भी नीले पड़े हुए थे। पुलिस शक भी है कि रोहित की हत्या गुस्से में की गई क्योंकि उनके शरीर पर छोटे-छोटे जख्म मिले हैं।

- रोहित के पेट से ऐल्कॉहॉल और अनपचा खाना भी मिला है, जिससे पता चलता है कि उन्होंने कुछ ही देर पहले खाना भी खाया था। उनके शरीर से एक दवा के अंश मिले है जिसकी जांच जारी है।

- रोहित की पत्नी अपूर्वा के अलावा घर में मौजूद दो नौकरों के बयान पर पुलिस को शक हुआ था जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। जांच में सामने आया है कि कैमरों को उसी दौरान बंद कर दिया गया था।

- पुलिस अधिकारी ने बताया कि आधी रात के बाद अपूर्वा सीसीटीवी में फर्स्ट फ्लोर पर जाती दिखाई दी थीं, जबकि नौकरों के मुताबिक वह रात 2:30 बजे तक ग्राउंड फ्लोर पर क्राइम सीरियल देख रही थीं।

- रोहित शेखर की 16 अप्रैल को कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। अपूर्वा से इस मामले में गत रविवार से पूछताछ की जा रही थी। वह लगातार अपने बयान बदल रही थी जिससे पुलिस को उस पर संदेह हुआ। उन्होंने पहले कहा था कि दंपति के बीच शादी के पहले दिन से ही झगड़े हो रहे थे। रोहित शेखर की मौत की वजह पहले हार्ट अटैक या ब्रेन हेमरेज बताई गई थी। लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि शेखर की मौत इन वजहों से नहीं बल्कि उनकी गला दबाकर हत्या की गई है।

गौरतलब है कि दिवंगत एनडी तिवारी की पत्नी और रोहित शेखर की मां उज्ज्वला ने शुक्रवार को कहा था कि उनके बेटे और बहू अपूर्वा के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। उन्होंने कहा था कि यह मेरे लिए झटके से कम नहीं है। मैं विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि मेरे बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसा क्या था जो रोहित दोपहर में 4 बजे तक सोता रहा। शेखर और उसकी पत्नी के बीच शादी के पहले ही दिन से विवाद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत