न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान की सड़कों का होगा कायाकल्प, सड़कें होंगी चमाचम, नहीं मिलेगा एक भी गड्ढा

यूनुस खान की अध्यक्षता में हुई राजस्थान राज्य सड़क विकास निधि प्रबन्ध बोर्ड की सप्तम बैठक में अनुमोदन कर दिया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Mar 2018 8:45:24

राजस्थान की सड़कों का होगा कायाकल्प, सड़कें होंगी चमाचम, नहीं मिलेगा एक भी गड्ढा

जयपुर । मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे द्वारा 12 फरवरी 2018 को विधानसभा में बजट भाषण 2018-19 के दौरान घोषित राज्य के 29 जिलों में 12171 किलोमीटर क्षतिग्रस्त सड़कों (नॉन पेचेबल) के नवीनीकरण की योजना का बुधवार को सानिवि मंत्री श्री यूनुस खान की अध्यक्षता में हुई राजस्थान राज्य सड़क विकास निधि प्रबन्ध बोर्ड की सप्तम बैठक में अनुमोदन कर दिया गया। अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा एवं जयपुर जिले में पहले घोषित की जा चुकी 2081 किमी नॉनपेचबल सड़कों के नवीनीकरण का भी इस बैठक में अनुमोदन किया गया।

इस प्रकार बुधवार को 2361 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से कुल 14252 किलोमीटर नॉन पेचेबल सड़कों के नवीनीकरण को बोर्ड द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री खान ने बताया कि प्रदेश मेंं एक साथ इतनी बड़ी संख्या में क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार की योजना अपूर्व है। राज्य में दिसम्बर तक एक भी टूटी सड़क नहीं छोड़ने की भावना के अनुरूप तेजी से सड़कों का नवीनीकरण किया जाना है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री की घोषणा के माह में ही इन सड़कों के नवीनीकरण का अनुमोदन बोर्ड द्वारा कर दिया गया है।

बोर्ड में मकराना बाइपास निर्माण के लिए 29.96 करोड़ रुपए की पूर्व अनुमोदित राशि को संशोधित कर 36 करोड़ 31 लाख 44 हजार रूपए बढाए जाने के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया। दौलतपुरा से लोसल सड़क के निर्माण के लिए 40 करोड़ 81 लाख 52 हजार रुपए के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इसी प्रकार प्रतापगढ-अरनोद सड़क के लिए पूर्व 14 करोड़ रुपए के पूर्व अनुमोदन को बढाकर 70 करोड़ किया गया एवं तकनीकी आधार पर भविष्य में आवश्यकता होने पर इसे बढाए जाने के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया।

बैठक में सलूम्बर से बांसवाड़ा सड़क पर दुर्घटना की आशंका को देखते हुए इसके सीडी कार्यों को चौड़ा करने के लिए 10 करोड़ के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

सानिवि मंत्री श्री खान ने बताया कि पदयात्रियों की सुविधा को देखते हुए सप्तकोसी, बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर पार्किंग सुुविधा, शेड, विद्युतीकरण, शौचालय, सजावटी दरवाजे, यूटिलिटी शिफ्ििटंग, पुल, भूमि अवाप्ति आदि कार्यों के लिए अतिरिक्त 25 करोड़ के प्रस्तावों का भी अनुमोदन बोर्ड की बैठक में कर दिया गया है। एसआरएफ प्रबन्धन बोर्ड की बैठक में प्रमुख शासन सचिव सानिवि श्री आलोक, विशिष्ट शासन सचिव, वित्त श्री जाकिर हुसैन, मुख्य अभियंता पथ श्री एम.जी.माहेश्वरी, से.नि. शासन सचिव, सानिवि श्री जी.एल.राव, चार्टर्ड अकाउण्टेन्ट श्री अनिल माथुर, एनजीओ प्रतिनिधि श्री सनवर खान शामिल हुए।

बुधवार को राजस्थान राज्य सड़क विकास निधि प्रबन्ध बोर्ड की बैठक में जिलेवार सड़कों के नवीनीकरण की योजना का निम्नानुसार अनुमोदन किया गया जिसके लिए पीडीफ फाईल देखे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत