न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लालू यादव को मिली तीन दिन की पैरोल, समर्थकों ने मनाया जश्न

राष्ट्रीय जनता जल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को अपने बेटे तेज प्रताप यादव की शादी में शामिल होने के लिए गुरुवार को तीन दिन की पैरोल दे दी गई

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 May 2018 6:30:40

लालू यादव को मिली तीन दिन की पैरोल, समर्थकों ने मनाया जश्न

राष्ट्रीय जनता जल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को अपने बेटे तेज प्रताप यादव की शादी में शामिल होने के लिए गुरुवार को तीन दिन की पैरोल दे दी गई है। चारा घोटाले में लालू इन दिनों जेल में सजा काट रहे हैं। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पैरोल मिलने के बाद लालू रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गये जहां से शाम छह बज कर चालीस मिनट पर वह पटना पहुंचेंगे।

साथ ही उन्होंने बताया कि लालू 14 मई को रांची लौट आएंगे जिस दिन पैरोल खत्म हो रही है। गौरतलब है कि चारा घोटाला से जुड़े मामलों में लालू फिलहाल जेल की सजा काट रहे हैं। जेल के अधीक्षक अशोक चैधरी ने बताया कि लालू को 14 मई को सुबह 11 बजे तक वापस जेल में रिपोर्ट करना होगा। लालू के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव और आरजेडी विधायक चंद्रिका राय की बेटी की शादी 12 मई को पटना में होनी है।

इस बीच लालू के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बताया था कि सोमवार की रात आरजेडी प्रमुख की ओर से दाखिल आवेदन में पांच दिन की पैरोल मांगी गई थी लेकिन उन्हें तीन ही दिन की पैरोल मिली। इस संबंध में पूछने पर झारखंड जेल के महानिरीक्षक ने बताया कि हमने जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस मामले में फैसला किया।

रांची के रिम्स में हो रहा इलाज

- पिछले साल दिसंबर में केंद्रीय जांच ब्यूरो की एक विशेष अदालत ने चारा घोटाले से जुड़े तीन मामलों में लालू को दोषी ठहराया था।

- फिलहाल उनका रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।

- पैरोल स्वीकृत होने के बाद लालू यादव को गुरुवार शाम लगभग चार बजे यहां रिम्स अस्पताल में न्यायिक हिरासत से रिहा कर दिया गया।

- रिम्स ने भी बुधवार शाम मेडिकल बुलेटिन जारी कर लालू को स्वस्थ बताया और कहा था कि वह यात्रा के लिए फिट हैं।

महानिरीक्षक (जेल) हर्ष मंगला ने पीटीआई-भाषा को बताया कि लालू को तीन दिन की पैरोल दी गई है। मंगला ने कहा कि नियमों के मुताबिक यात्रा में लगने वाले समय को पैरोल की अवधि में नहीं गिना जाएगा। आरजेडी के महासचिव और लालू के करीबी भोला यादव ने रांची में पीटीआई-भाषा को बताया कि वह शाम की फ्लाइट से पटना जाने की योजना बना रहे हैं। आज शाम की फ्लाइट से पटना जाने के लिए टिकटों की व्यवस्था कर ली गई है।

लालू के पटना आने की खबर मिलने के बाद आरजेडी समर्थकों में खुशी की लहर है। लालू की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सर्कुलर रोड पर आवंटित किए गए बंगले में लालू को पैरोल मिलने की खबर के बाद लालू जिंदाबाद के नारे लगने लगे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि हमें खुशी है कि आखिर हमारे नेता को उनके बेटे की शादी में शामिल होने की इजाजत मिल गई। हालांकि हम उनके साथ हर स्तर पर किए गए दुर्व्यवहार से निराश हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
बच्चों में क्यों तेजी से बढ़ रहे सफेद दाग के मामले? किन हिस्सों पर सबसे पहले दिखते हैं शुरुआती संकेत, जानें डॉक्टर की राय
बच्चों में क्यों तेजी से बढ़ रहे सफेद दाग के मामले? किन हिस्सों पर सबसे पहले दिखते हैं शुरुआती संकेत, जानें डॉक्टर की राय
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
दिल्ली अग्निकांड के बाद सख्त हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, विभागों को दिए व्यापक सुरक्षा जांच के निर्देश
दिल्ली अग्निकांड के बाद सख्त हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, विभागों को दिए व्यापक सुरक्षा जांच के निर्देश
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
पाकिस्तान, चीन और नेपाल में सस्ता हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतें जस की तस; कब घटेंगे दाम?
पाकिस्तान, चीन और नेपाल में सस्ता हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतें जस की तस; कब घटेंगे दाम?
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
5 जुलाई को शादी की चर्चा के बीच सुर्खियों में गौरी स्प्रैट, जानिए उम्र, करियर और आमिर से उनका रिश्ता
5 जुलाई को शादी की चर्चा के बीच सुर्खियों में गौरी स्प्रैट, जानिए उम्र, करियर और आमिर से उनका रिश्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह