न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रांची पहुंचे लालू यादव, हेल्थ चेकअप के बाद डॉक्टर बोले- बड़ी उम्र में इस तरह की परेशानियां होती हैं

चारा घोटाले में दोषी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) पहुंच चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 May 2018 11:07:10

रांची पहुंचे लालू यादव, हेल्थ चेकअप के बाद डॉक्टर बोले- बड़ी उम्र में इस तरह की परेशानियां होती हैं

चारा घोटाले में दोषी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) पहुंच चुके हैं। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रिम्स ले जाया गया। सुरक्षा घेरे में सीधे उन्हें रिम्स के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने रिम्स को छावनी में तब्दील कर दिया है। लालू का चेकअप करने के बाद रिम्स के डॉक्टर लाल मांझी का कहना है कि लालू प्रसाद ठीक हैं, अकसर बड़ी उम्र में इस तरह की परेशानियां होती हैं।

लालू प्रसाद के स्वागत में रिम्स में उनसे मुलाकात करने वालों की भारी भीड़ होने की संभावना है। विधि- व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने रांची रेलवे स्टेशन और रिम्स में दो-दो मजिस्ट्रेट तैनात किया है। स्टेशन पर मजिस्ट्रेट के रूप में कांके के अंचलाधिकारी प्रभात भूषण सिंह और खलारी के सीओ सच्चिदानंद प्रसाद को प्रतिनियुक्त किया गया है। जबकि रिम्स में नगड़ी के सीओ दिवाकर द्विवेदी और ओरमांझी के सीओ राजेश कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है। रांची के एसएसपी को दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया गया है। बता दे, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को एम्स से डिस्चार्ज किए जाने के दौरान उनके समर्थकों ने एम्स में हंगामा किया। इस दौरान उनके दस समर्थकों ने एम्स की कैथलैब में तोड़फोड़ की। समर्थकों ने वहां मौजूद गार्डों के साथ भी मारपीट की। इसमें एक गार्ड घायल हुआ है। पूरे मामले की शिकायत एम्स के सुरक्षा अधिकारियों ने हौजखास थाने में की। पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।

ट्रेन में बिगड़ी लालू की तबीयत

दिल्ली से चले लालू यादव की तबियत कानपुर पहुंचते बिगड़ गई। सोमवार रात स्टेशन पर ही डॉक्टरों ने चेकअप कर बताया कि उनका ब्लड शुगर बढ़ गया था। उसके बाद कानपुर में टेस्ट के बाद उन्हें इंसुलिन का इंजेक्शन दिया गया।

एम्स ने बताया लालू को फिट

इससे पहले एम्स के डॉक्टरों के पैनल ने लालू यादव यात्रा करने के लिए फिट बताते हुए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। लालू यादव दोपहर बाद एम्स से रांची के रिम्स के लिए रवाना हुए। उन्हें शाम 4 बजे नई दिल्ली से खुलने वाली राजधानी एक्सप्रेस से रांची ले जाया गया। एम्स ने अपने एक बयान में बताया है कि लालू यादव 29 मार्च को एम्स में भर्ती हुए थे। उनको रिम्स रांची से दिल्ली के एम्स लाया गया था। तब उन्हें उच्च रक्तचाप, किडनी में इंफेक्शन था।

एम्स प्रशासन से नाराज हुए लालू

एम्स से डिस्चार्ज किए जाने से नाराज लालू यादव ने एक पत्र लिखकर एम्स के चिकित्सकों से राजनीतिक दबाव के तहत उनके जीवन को खतरे में नहीं डालने को कहा है। राजद नेता ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें स्थानांतरित कर रांची अस्पताल भेजना एक साजिश है, ताकि उनका आगे स्वास्थ्य बिगड़ जाए। लालू ने कहा कि मुझे एक ऐसी जगह स्थानांतरित किया जा रहा है, जहां कोई सुविधा नहीं है। यह एक मुश्किल समय है, लेकिन मैं इसका सामना करूंगा। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एम्स जाकर लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत