न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

न्यूयॉर्क / लग्जरी अपार्टमेंट में हुआ बांग्लादेशी मूल के CEO का कत्ल, इलेक्ट्रिक आरी से किए गए शव के कई टुकड़े

बांग्लादेशी मूल के दो कंपनियों के सीईओ फहीम सालेह का मंगलवार को उनके न्यूयॉर्क स्थित लग्जरी अपार्टमेंट से शव बरामद किया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Jul 2020 1:38:17

न्यूयॉर्क / लग्जरी अपार्टमेंट में हुआ  बांग्लादेशी मूल के CEO का कत्ल, इलेक्ट्रिक आरी से किए गए शव के कई टुकड़े

बांग्लादेशी मूल के दो कंपनियों के सीईओ फहीम सालेह का मंगलवार को उनके न्यूयॉर्क स्थित लग्जरी अपार्टमेंट से शव बरामद किया गया। फहीम का बेहद बेरहमी से कत्ल किया गया। यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट की एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि 33 साल के फ़हीम सालेह का शव मगंलवार की दोपहर को मैनहैटन के उनके लग्ज़री अपार्टमेंट मिला, उनके शव को कई टुकड़ों में बरामद किया गया है। घटनास्थल से एक इलेक्ट्रिक आरी भी बरामद की गई है। माना जा रहा है कि इसी आरी से शव के टुकड़े किए गए। पुलिस इसे कारोबारी रंजिश से जुड़ा मामला मान रही है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, मंगलवार दोपहर फहीम की बहन उनके अपार्टमेंट में पहुंचीं। पुलिस को शक है कि तब तक हत्यारा घर में ही मौजूद था क्योंकि इलेक्ट्रिक आरी लाश के करीब और चालू हालत में मिली। हालांकि, संदिग्ध दूसरे गेट से फरार हो गया। सिर और शरीर के कुछ टुकड़े पॉलिथिन बैग में मिले। धड़, सिर, पैर और हाथ काटकर अलग कर दिए गए थे। सालेह की बहन नेे बताया कि वो भाई से मिलने आई थी क्योंकि फहीम फोन नहीं उठा रहे थे।

टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने हत्या के पीछे की कोई वजह अभी नहीं बताई है। लेकिन जांच कर रहे अफसरों का मानना है कि इसके पीछे बिजनेस को लेकर कोई विवाद हो सकता है।

बता दें कि सालेह नाईजीरिया की एक राइडिंग और डिलिवरी ऐप कंपनी के सीईओ थे। इसके अलावा बांग्लादेश में भी वो ‘पाथो’ नाम से इसी तरह की कंपनी चलाते थे। उनकी गिनती युवा और अमीर कारोबारियों में होती थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सालेह की हत्या उनके जिस लग्ज़री अपार्टमेंट में हुई है, उसे उन्होंने हाल ही में खरीदा था। इसकी कीमत 2.2 मिलियन डॉलर होने का अनुमान है।

nigeria,ceo fahim saleh,murder,world news

पुलिस ने कुछ सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। इनमें से एक फुटेज में साहेल एलीवेटर पर दिखते हैं। साथ में एक और व्यक्ति ब्लैक सूट में नजर आता है। उसने मास्क और ग्लव्ज पहने हैं। पुलिस को शक है कि कातिल फहीम का करीबी और जान-पहचान वाला था। मामले को कारोबारी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्यारा पेशेवर था और उसे अपार्टमेंट के हर हिस्से की जानकारी थी। वो लाश के टुकड़े कर अपने साथ ले जाना चाहता था लेकिन फहीम की बहन के वहां पहुंचने से उसकी यह साजिश नाकाम हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत