न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरी लोकसभा सीट : 11 हजार से ज्यादा वोटों से हारे संबित पात्रा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पुरी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे। जब कल नतीजे घोषित हुए तो भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता लोकसभा सीट पुरी से हार गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 May 2019 12:56:13

पुरी लोकसभा सीट : 11 हजार से ज्यादा वोटों से हारे संबित पात्रा

लोकसभा चुनाव 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है। केंद्र की सत्ता में लगातार दूसरी बार वापसी करने वाली यह पहली गैर-कांग्रेसी सरकार होगी। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बीजेपी अकेले अपने दम पर 300 से ज्यादा सीटों पर जीतती नज़र आ रही है। वहीं एनडीए भी 350 सीटों को पार कर गया है। अबतक के इतिहास में पहली बार हुआ है जब बीजेपी ने 300 का आंकड़ा छुआ है। इससे पहले 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर 282 सीटों पर कब्जा किया था। अब ये तय हो चुका है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

पिनाकी मिश्रा से 11 हजार वोटों से हारे

लेकिन इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पुरी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे। जब कल नतीजे घोषित हुए तो भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता लोकसभा सीट पुरी से हार गए हैं। वहां उनका मुकाबला कांग्रेस के सत्य प्रकाश और बीजू जनता दल के प्रत्याशी पिनाकी मिश्रा से था। सबंति पात्रा अपने चुनावी प्रचार को लेकर भी काफी सुर्खियों में थे और प्रचार के दौरान उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल भी हुईं थी। संबित पात्रा, बीजू जनता दल के प्रत्याशी पिनाकी मिश्रा से 11 हजार वोटों से हारे हैं। बता दें कि ओडिशा की पुरी सीट पर तीन प्रवक्ताओं के बीच मुकाबला था। इस सीट पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा और बीजू जनता दल के प्रत्याशी पिनाकी मिश्रा की बराबर टक्कर थी। लेकिन जब कल नतीजे घोषित हुए तो पिनाकी मिश्रा ने इस सीट से उन्हें मात दे दी। संबित पात्रा बीजेपी के प्रखर प्रवक्ताओं में से एक माने जाते हैं। अक्सर टीवी की ज्यादातर डिबेट में पार्टी की बात को प्रमुखता से रखते हैं। चुनाव की घोषणा होने के बाद से इस तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी उन्हें लोकसभा या विधानसभा का चुनाव लड़ा सकती है और अंत में पार्टी ने उन्हें पुरी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया। पुरी संसदीय क्षेत्र ओडिशा के 21 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह क्षेत्र भगवान जगन्नाथ , सुभद्रा और बलभद्र की पवित्र नगरी है। यह क्षेत्र नीलगिरी, नीलाद्रि, नीलाचल, पुरुषोत्तम, शंखक्षेत्र, श्रीक्षेत्र, जगन्नाथ धाम, जगन्नाथ पुरी के नाम से भी जाना जाता है। लोकसभा चुनाव 2019 का मतदान इस बार 7 चरणों में था। 17वीं लोकसभा के गठन के लिए 542 सीटों के लिए चुनाव लड़ा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत