न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली हिंसा : एक हफ्तें पहले से शुरू हो गई थी तैयारी, ट्रैक्टरों में भरकर मंगवाई गई थी ईंटें, रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा!

खबर के अनुसार इस हिंसा के लिए ट्रैक्टरों की मदद से एक हफ्ते पहले ही भट्ठों से ईंटे मंगवा ली गई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Feb 2020 8:57:40

दिल्ली हिंसा : एक हफ्तें पहले से शुरू हो गई थी तैयारी, ट्रैक्टरों में भरकर मंगवाई गई थी ईंटें, रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा!

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 तक पहुंच गई है। हिंसा में 56 पुलिसकर्मियों समेत 250 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस हिंसा को लेकर लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अमर उजाला की खबर के अनुसार इस हिंसा के लिए ट्रैक्टरों की मदद से एक हफ्ते पहले ही भट्ठों से ईंटे मंगवा ली गई थी।

delhi news,delhi news today,delhi news in hindi,delhi riots,delhi violence,bricks,north-east delhi,delhi police,delhi violence news,news

एक हफ्तें पहले से शुरू हो गई थी तैयारी

खबर के मुताबिक, 'हिंसाग्रस्त मुस्तफाबाद, करावल नगर, चमन पार्क, शिव विहार सहित अन्य इलाकों में हिंसा के एक सप्ताह पहले से ही ईंटों से लदे ट्रैक्टरों पहुंचाया गया था और और बोरियों में पत्थर रखकर छतों पर पहुंचाकर उनके टुकड़े किए गए थे।'

खबर के मुताबिक जो लोग अपने घरों पर ईंटों को एकत्र कर रहे थे उन्होंने कथित तौर पर कहा है कि उन्होंने अपने निर्माण कार्यों के उद्देश्य से बड़ी संख्या में ईंटों का ऑर्डर दिया था। हालांकि, जांच से पता चला है कि इन्हीं ईंटों को टुकड़ों में तोड़ा गया था और हिंसा के दौरान इस्तेमाल किया गया था।

खबर के मुताबिक, जहां ईंटे रखी गई थीं उन घरों में कोई निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। जिन बोरों को निर्माण कार्य के तथाकथित उद्देश्य के लिए वितरित किया गया था वे कई घरों की छतों पर खाली पाए गए। अब ऐसे में सवाल उठता है कि अचानक से ये ईंट के ढेर कैसे आधे हो गए जिसका जवाब जांच के बाद ही मिल सकेगा। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि आखिर क्यों इन ईंटों के हफ्ते भर पहले एकत्र किया गया था। पुलिस गाजियाबाद में स्थित उन ईंट भट्टों के मालिकों के संपर्क में है जिनके पास हिंसा से एक हफ्ते पहले इन ईंटों का ऑर्डर मिला था।

630 लोग गिरफ्तार, 123 एफआईआर दर्ज

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में अब जिंदगी आहिस्ता-आहिस्ता कदम आगे बढ़ा रही है। दुकानें खुलने लगी हैं, गाड़ियां निकलने लगी हैं। बाजार में चहल-पहल देखी जा रही है। मौजपुर, करावल नगर, भजनपुरा, सीलमपुर और जाफराबाद जैसे इलाकों में पुलिस की भारी बंदोबश्त है। पुलिस एहतियातन लोगों से सावधानी बरतने की बात कह रही है और अफवाहों से बचने की अपील कर रही है। पुलिस के मुताबिक उत्तर-पूर्वी दिल्ली की इस हिंसा में अबतक 123 एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने अबतक 630 को या तो गिरफ्तार किया गया है, अथवा उनसे पूछताछ की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका