न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंधी में ताजमहल की गिरी 8 मीनारों को ठीक करने में खर्च होंगे इतने करोड़ रुपये

उत्तर प्रदेश में चौबीस साल का रिकार्ड तोड़ने वाले तूफान के आगे मुगलकालीन ताजमहल भी कांप उठा। दो दिन पहले आए बवंडर ने विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल को भारी नुकसान पहुंचाया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Apr 2018 5:58:22

आंधी में ताजमहल की गिरी 8 मीनारों को ठीक करने में खर्च होंगे इतने करोड़ रुपये

उत्तर प्रदेश में चौबीस साल का रिकार्ड तोड़ने वाले तूफान के आगे मुगलकालीन ताजमहल भी कांप उठा। दो दिन पहले आए बवंडर ने विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल को भारी नुकसान पहुंचाया। रॉयल गेट के ऊपर लगा करीब 12 फीट ऊंचा पिलर टूटकर गिर पड़ा। दक्षिणी गेट के पर लगा आठ फीट ऊंचा पिलर भी टूट गया। सरहिदी बेगम (सहेली बुर्ज) के मकबरे की छत का गुलदस्ता नीचे आ गया। परिसर में कई पेड़ धराशायी हो गए हैं। दर्जनों पेड़ धराशायी हो गए।

ताजमहल के इतिहास में इतना नुकसान कभी नहीं पहुंचा। तूफान आने पर जब कभी पत्थर टूटे कलश गिरा या फिर गुलदस्ते गिर गए, लेकिन इस बार जो तबाही हुई वह इतिहास में दर्ज हो गई। 1632 से 1648 के बीच बने ताजमहल के बाद पहली बार स्मारक की मीनारों को नुकसान पहुंचा है। इस तबाही में आठ मीनों ध्वस्त हो गईं।

इनमें एक-एक रॉयल और दक्षिणी गेट की तथा सहेली बुर्ज की छह मीनारें पूरी तरह से नष्ट हो गईं। स्मारक के फोरकोर्ट से लेकर गार्डन तक में खड़े कई पेड़ पूरी तरह से टूट गए। शाही मस्जिद की बुर्जी भी तूफान की भेंट चढ़ गई। दिव्यांगों के लिए बनाए गए रैंप को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पश्चिमी गेट पर लगा एक पत्तर और स्मारक के कुछ अन्य हिस्सों के भी पत्तर भरभराकर गिर गए।

पुरातत्व विभाग तूफान से ताजमहल में हुए भारी नुकसान का आंकलन कर रहा है। अभी तक जो आंकलन किया गया है उसके अनुसार सिर्फ ताजमहल में ही एक करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। एएसआई के संयुक्त निदेशक जाह्नवी शर्मा ने ‘हिन्दुस्तान’ को बताया कि ताजमहल में भारी नुकसान हुआ है। ये पहले कभी नहीं देखा गया। इसका काम तत्काल शुरू कराया जाएगा।

ताजमहल में संरक्षण का कार्य देख रहे वरिष्ठ संरक्षण सहायक अमरनाथ गुप्ता का कहना है कि प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो नुकसान हुआ है वह ऊंचे हिस्सों पर है। इस कारण पहले पाड़ बांधी जाएगी। उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ माह में निर्माण का कार्य पूरा होने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज