न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'इमरान खान बिना सोच वाला इंसान है। उन्हें न तो किसी जीच का ज्ञान है और न समझ'

इमरान खान को पूर्व पत्नी रेहम खान के बाउंसर झेलने पड़ रहे हैं। रेहम खान ने इमरान खान को जूता पॉलिश करने वाला बताया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jul 2018 7:58:36

'इमरान खान बिना सोच वाला इंसान है। उन्हें न तो किसी जीच का ज्ञान है और न समझ'

पाकिस्तान चुनाव में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने जबरदस्त जीत हासिल की है और अब इमरान देश के नए प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। इस बीच, इमरान खान को पूर्व पत्नी रेहम खान के बाउंसर झेलने पड़ रहे हैं। रेहम खान ने इमरान खान को जूता पॉलिश करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि इमरान ने जनाधार चोरी किया है और यह बात उन्हें भी बहुत अच्छे से पता है।

रेहम ने ट्वीट किया कि पाकिस्तान चुनावों के नतीजे देश की जनता के साथ धोखा हैं। यह चुनाव किसी मायने में निस्पक्ष नहीं हो सकता। लंदन से दिए एक साक्षात्कार में इमरान खान को गे बताया तो सेना के साथ उनके संबंधों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पाक सेना को जूते पॉलिश करने वाला व्यक्ति मिल गया।

pakistan,rehman khan,pti chief imran khan,imran khan

रेहम खान का इमरान पर किया गया यह जोरदार हमला कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी वह इमरान खान पर कई तरह के आरोप लगा चुकी हैं। अपनी किताब में उन्होंने इमरान खान पर ड्रग्स लेने और विदेशी अभिनेत्रियों के साथ अवैध संबंध रखने का भी आरोप लगाया है। अपनी आत्मकथा में खुलासा किया है कि इमरान खान की सेक्स लाइफ अनोखी रही है। उन्होंने कहा है, 'इमरान खान पत्नी के साथ मार-पीट करते हैं। वह ड्रग्स लेते हैं। उनके शादीशुदा मर्दों के साथ संबंध रहे हैं।'

उनकी राजनीतिक इच्छाओं को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं एक ब्रिटिश नागरिक हूं, ऐसे में मैं कानूनन चुनाव नहीं लड़ सकती। उन्होंने पाकिस्तान की राजनीति को गंदा करार देते हुए कहा कि मेरे पीछे पैसा खर्च करने वाला कोई नहीं है। मैं कोई लंदन की रईस नहीं हूं।

pakistan,rehman khan,pti chief imran khan,imran khan

रेहम ने कहा कि इमरान खान बिना सोच वाला इंसान है। उन्हें न तो किसी जीच का ज्ञान है और न समझ। सेना को ऐसे ही व्यक्ति की तलाश थी, जो इमरान ने पूरी कर दी। इमरान सत्ता की गद्दी पर एक कठपुतली की तरह रहेंगे, सेना उनको जैसे चाहेगी अपनी उंगलियों पर नचाएगी। फिर चाहे व देश का मामला हो या विदेश, खासकर भारत का।

उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि मैंने इमरान की पत्नी रहते हुए राजनीति में धांधली की, लेकिन मैं साफ-साफ बता देना चाहती हूं कि मैं कभी पीटीआई की किसी बैठक में नहीं गई और न ही टिकट बंटवारे में कोई दखलअंदाजी की। यहां तक कि इमरान कभी मुझसे राजनीति से संबंधित कोई राय मांगते थे तो मैं उसे नजरअंदाज कर देती थी।

रेहम ने ट्वीट किया है कि वह अभी और खुलासे करने वाली हैं। इनसे इमरान की शख्सियत पर्दाफाश होगी और जनता इमरान का सही रंग समझ सकेगी। इमरान पर चौतरफा वार करते हुए रेहम ने कहा कि प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारियां संभालना इमरान के वश की बात नहीं है। बहुत जल्द उनकी नाकामयाबी सामने आएगी, अफसोस है कि उन्हें जिताने वालों को निराशा होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत