न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में लांच हुआ Xiaomi Redmi Note 5, Note 5 Pro कीमत 9,999 से शुरू

पिछले साल दूसरी छमाही में अपनी सफलता को देखते हुए चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने बुधवार को भारत में अपने दो नए फोन-रेडमी नोट-5 और नोट-5 प्रो लांच किए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Feb 2018 4:46:18

भारत में लांच हुआ Xiaomi Redmi Note 5, Note 5 Pro कीमत 9,999 से शुरू

पिछले साल दूसरी छमाही में अपनी सफलता को देखते हुए चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने बुधवार को भारत में अपने दो नए फोन-रेडमी नोट-5 और नोट-5 प्रो लांच किए। भारतीय बाजार में लांच हुए रेडमी नोट-5 को दो विकल्पो में लांच किया गया है। यह साल 2018 का कम्पनी का पहला लांच है।

रेडमी नोट-4 के नए संस्करण के रूप में लांच हुए रेडमी नोट-5 को 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वाले रेडमी नोट-5 की कीमत 9,999 रुपये है और 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले की कीमत 11,999 रुपये है।

इस फोन की फुल एचडी-प्लस डिसप्ले 18:9 है और इसकी बैटरी की क्षमता 4,000 एमएएच है। इसके साथ ही इसमें क्वालकोम स्नैड्रेगन 635 प्रोसेसर लगा है।

इसके कैमरे की बात की जाए, तो इसका रियर कैमरा 12-मेगापिक्सल का है और इसमें एलईडी सेल्फी लाइट का विकल्प भी शामिल है, जो कम रोशनी में फोटो खींचने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

रेडमी नोट-5 प्रो में भी दो विकल्प हैं। 4जीबी रैम और 64जीबी वाले फोन की कीमत 13,999 रुपये है, वहीं 6जीबी रैम और 64जीबी रोम वाले फोन की कीमत 16,999 रुपये है।

इस फोन में रियर कैमरे के दो विकल्प है, जो 12 मेगापिक्सल और पांच मेगापिक्सल है, वहीं 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा भी है। रेडमी नोट-5 प्रो शाओमी का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें 'फेस अनलॉक' का भी फीचर है। इसमें स्नैपड्रेगन 636 प्रोसेसर लगा है।

शाओमी इंडिया कंपनी के प्रबंधन निदेशक और वैश्विक उपाध्यक्ष मनु कुमार जैन ने एक समारोह में कहा, "आज भारतीय बाजार के ऑनलाइन क्षेत्र में हमारे पास 57 प्रतिशत शेयर हैं और हम देश का दूसरा ऑफलाइन ब्रैंड हैं, जिसमें हमारे पास नौ प्रतिशत शेयर हैं। हमने पिछले साल करीब 96 लाख रेडमी नोट-4 फोन बेचे थे।"

शाओमी के ये नए फोन काले, सुनहरे और नीले रंग में मिल रहे हैं। इन्हें ऑनलाइन में फ्लिपकार्ट और माई डॉट कॉम से 22 फरवरी से खरीदा जा सकता है।

इसके साथ ही शाओमी ने एक स्मार्ट एलईडी टीवी 'माई टीवी-4' लांच किया है, जो 55 इंच का है। इसकी कीमत 39,999 रुपये है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत