न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मैं भी चौकीदार' कैंपेन पर आक्रामक हुई BJP, 500 स्थानों पर चर्चा करेंगे पीएम मोदी, माया-अखिलेश ने किया वार, हार्दिक पटेल ने बदला अपना नाम

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज मैं भी चौकीदार हूं एक जन आंदोलन बन गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Mar 2019 3:25:04

'मैं भी चौकीदार' कैंपेन पर आक्रामक हुई BJP, 500 स्थानों पर चर्चा करेंगे पीएम मोदी, माया-अखिलेश ने किया वार, हार्दिक पटेल ने बदला अपना नाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर 'मैं भी चौकीदार' अभियान चलाया है। लाखों-करोड़ों लोग उनका समर्थन कर रहे हैं। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज मैं भी चौकीदार हूं एक जन आंदोलन बन गया है। उन्होंने बताया कि एक करोड़ लोगों ने ऑनलाइन इस मुहिम से जुड़ने की शपथ ली है। इसके साथ ही 31 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 500 जगहों पर इस अभियान से जुड़ने वाले लोगों से बात करेंगे। एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 500 स्थानों पर विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन करने का फैसला लिया है तो दूसरी तरफ विपक्ष ने तीखा हमला बोला है। मायावती ने इस कैंपेन पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया, 'सादा जीवन उच्च विचार के विपरीत शाही अंदाज में जीने वाले जिस व्यक्ति ने पिछले लोकसभा चुनाव के वक्त वोट की खातिर अपने आपको चायवाला प्रचारित किया था, वह अब इस चुनाव में वोट के लिए ही बड़े तामझाम और शान के साथ अपने आपको चौकीदार घोषित कर रहे हैं। देश वाकई बदल रहा है।’

रविशंकर प्रसाद ने बताया कि 20 लाख लोगों ने इस मुहिम से जुड़कर ट्वीट किया। इसके इंप्रेशन 1600 करोड़ से ज्यादा था। इसके साथ ही एक करोड़ लोगों ने ऑनलाइन मैं भी भी चौकीदार हूं अभियान से जुड़ने की शपथ ली और इसका वीडियो भी एक करोड़ लोगों ने देखा। वर्ल्ड वाइड ट्रेंड की बात करें तो ये पूरे दिन नंबर वन ट्रेंड रहा। वहीं भारत में लगातार दो दिन नंबर वन ट्रेंड में शामिल रहा।

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''31 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के 500 जगहों से अलग अलग तरह के चौकीदारों से बात करेंगे, ये वो लोग हैं जिन्होंने मैं भी चौकीदार हूं अभियान से जुड़ने की शपथ ली है। इसमें कार्यकर्ता , एनडीए के लीडर, प्रोफेशनल, किसान, स्वच्छता कर्मचारी, रिटार्यड सैनिक, युवा और बहनें शामिल होंगी। प्रधानमंत्री संभवता दिल्ली से नहीं बल्कि देश में किसी अन्य जगह से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।'' रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर अटैक करते हुए कहा, 'जो बेल पर हैं, उन्हें 'मैं भी चौकीदार हूं' कैंपेन से परेशानी है। जिनका परिवार और संपत्ति कठिनाई में हैं, उनकी परेशानी में है। जो खुद परिवार सहित कानूनी कार्रवाई झेल रहे, जिन पर छिपाने के लिए कुछ है, उन्हें परेशानी है।' प्रसाद ने कहा कि वह कह रहे हैं कि चौकीदार अमीरों के लिए होता है, गरीबों के लिए नहीं। जब सत्ता में थे तो जनता का 12 लाख करोड़ रुपये लूटा। क्या बताने की जरूरत है कि किसे चौकीदार की जरूरत है और किसे नहीं।

ravi shankar prasad attacks on rahul gandhi,ravi shankar prasad,main bhi chowkidar

वही मायावती के साथ-साथ अखिलेश यादव ने भी तंज कसते हुए ट्वीट किया, ‘विकास पूछ रहा है कि खाद की बोरी से चोरी रोकने के लिए भी कोई चौकीदार है क्या?’ इसके बाद एक और ट्वीट में अखिलेश ने कहा, ‘विकास पूछ रहा है कि जनता के बैंक खाते से चोरी छिपे जो पैसे काटे जा रहे हैं, उससे बचाने के लिए कोई चौकीदार है क्या?' तीसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, 'विकास पूछ रहा है कि मंत्रालय से जहाज की फाइल चोरी होने के लिये जिम्मेदार लापरवाह चौकीदार को सजा मिली क्या?

ravi shankar prasad attacks on rahul gandhi,ravi shankar prasad,main bhi chowkidar

पीएम मोदी की 'चौकीदार' मुहिम पर हार्दिक पटेल का पलटवार, ट्विटर पर अपने नाम के आगे लिखा 'बेरोजगार'

वही पाटीदार आंदोलन से कांग्रेस के नेता बने हार्दिक पटेल ने पीएम मोदी के 'चौकीदार' के जवाब में उन्‍होंने ट्विटर पर अपने नाम के आगे 'बेराजगार' लिख लिया है। अब उनका नाम 'बेरोजगार हार्दिक पटेल' हो गया है। ट्विटर यूजर्स के बीच हार्दिक पटेल की इस मुहिम की काफी चर्चा हो रही है। हार्दिक पटेल के इस कदम के बाद उन्हें काफी संख्या में ट्विटर पर समर्थन मिल रहा है और लोग अपने नाम के आगे 'बेरोजगार' शब्द जोड़ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत