न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर रामदास आठवले ने ली चुटकी, कहा - 10 बार जाएं फिर भी कुछ होने वाला नहीं

आठवले की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब ठाकरे ने अपने सभी नवनिर्वाचित सांसदों के साथ 16 जून को अयोध्या जाने का निर्णय लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 09 Jun 2019 10:05:29

उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर रामदास आठवले ने ली चुटकी, कहा - 10 बार जाएं फिर भी कुछ होने वाला नहीं

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की अगले हफ्ते अयोध्या दौरे की योजना पर चुटकी लेते हुए शनिवार को केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि 'यदि ठाकरे 10 बार अयोध्या जाएं तो भी राम मंदिर में कोई मदद तब तक नहीं मिलेगी, जब तक सर्वोच्च न्यायालय का फैसला नहीं आ जाता।' आठवले की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब ठाकरे ने अपने सभी नवनिर्वाचित सांसदों के साथ 16 जून को अयोध्या जाने का निर्णय लिया है। वहीं शिवसेना के नेताओं ने मुंबई में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

आठवले के बयान पर शिवसेना ने कहा कि वे उचित समय आने पर इस पर टिप्पणी करेंगे। आठवले ने कहा, 'यदि ठाकरे अपने नवनिर्वाचित सांसदों को अयोध्या घुमाना चाहते हैं तो ठीक है। लेकिन इससे राम मंदिर निर्माण में किसी रूप में मदद नहीं मिलने वाली है।'

'सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का करना होगा इंतजार'

आठवले ने कहा कि राम मंदिर तभी बनेगा, जब सर्वोच्च न्यायालय का इस मामले में फैसला आएगा, और इसके अलावा ठाकरे चाहे 10 बार अयोध्या जाएं तो भी कुछ नहीं होने वाला है। आठवले ने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर बहुत इच्छुक हैं कि राम मंदिर जल्द से जल्द बन जाए, लेकिन सभी को इस मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का इंतजार करना होगा, जिससे राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होगा।

बता दे, ठाकरे ने पिछले नवंबर में अपने अयोध्या दौरे के दौरान कहा था, 'पहले मंदिर, फिर सरकार।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत