न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वोट डालने के बाद राजा भैया मिले सीएम योगी आदित्यनाथ से

राज्यसभा चुनाव में वोटिंग प्रक्रिया खत्म होते-होते एक और जोड़-तोड़ से हलचल बढ़ गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Mar 2018 4:41:25

वोट डालने के बाद राजा भैया मिले सीएम योगी आदित्यनाथ से

राज्यसभा की 59 सीटों के चुनाव में आज 26 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। बीएसपी विधायक अनिल सिंह ने मायावती को झटका देते हुए बीजेपी के पक्ष में मतदान किया है। इससे हो सकता है कि 10वीं सीट के लिए बीएसपा का गणित बिगड़ जाए। इससे पहले बीजेपी को कम से कम 12 सीटों को फायदा होने की उम्मीद है। इसके बाद वह राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी। हालांकि इसके बाद भी वह बहुमत से दूर रहेगी। राज्यसभा में 245 सदस्य होते हैं। कांग्रेस को चार सीटों का नुकसान हो सकता है। राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, झारखंड, छत्तीसगढ़, केरल और तेलंगाना में वोट डाले जाएंगे। उत्तर प्रदेश में 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार हैं। जिनमें 8 सीटें बीजेपी का जीतना तय है लेकिन मामला 10 वीं सीट के लिए फंसा है। शाम 5 बजे तक नतीजे आने शुरू हो जाएंगे।

वही राज्यसभा चुनाव में वोटिंग प्रक्रिया खत्म होते-होते एक और जोड़-तोड़ से हलचल बढ़ गई है। वोट डालने के बाद राजा भैया सीएम योगी से मिलने पहुंच गए। इससे ये चुनाव और भी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। वहीं, सपा की धड़कनें तेज हो गई हैं।

इससे पहले राजा भैया ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर अखिलेश यादव को समर्थन देने की बात कही थी। फिर अखिलेश ने भी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें धन्यवाद कहा। इससे ये साफ जाहिर था कि राजा भैया सपा को ही वोट दे रहे हैं।

करीब दो बजे के बाद राजा भैया वोट डालने तिलक हॉल पहुंचे। लेकिन, जब वह वोट डालकर निकले तो विधानसभा में ही मौजूद सीएम योगी से मिलने पहुंच गए। राजा भैया के सीएम से मिलने की खबर से ही सभी विपक्षियों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

नियमों के अनुसार निर्दलीय विधायकों को अपने वोट किसी को नहीं दिखाना होता है। उनके साथ-साथ निर्दलीय विधायक विनोद सरोज ने भी अपना वोट नहीं दिखाया।

योगी से मिलने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि राजा भैया ने कहीं भाजपा को तो वोट नहीं दिया। इससे यूपी का राज्यसभा चुनाव और भी रोमांचक हो गया है। अब ऊंट किस करवट बैठेगा, ये तो शाम में आने वाला परिणाम ही बताएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन