न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एयर स्ट्राइक हुई, पाकिस्तान परेशान है लेकिन यहां के कुछ नेता सदमे में : राजनाथ सिंह

ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, जब किसी के द्वारा पूछा जाता है कि एयर स्ट्राइक में कितने लोग मारे गए। ऐसा पूछा नहीं जाना चाहिए। जब कोई ऐसे प्रश्न पूछता है तो इसका मतलब कि वे हमारी सेना और उनके शौर्य पर सवालिया निशान लगाने की कोशिश कर रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Mar 2019 8:56:31

एयर स्ट्राइक हुई, पाकिस्तान परेशान है लेकिन यहां के कुछ नेता सदमे में : राजनाथ सिंह

भारतीय वायुसेना ने पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के गुनहगारों को सबक सिखाने के लिए पाकिस्तान (Pakistan) में घुसकर एयर स्ट्राइक (Air Strike) की जिसके बाद पूरे देश में जवानों के शौर्य को सलाम किया जा रहा है। हालाकि पाकिस्तान (Pakistan) का कहना है कि भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक (Air Strike) से ज्यादा नुकशान नहीं हुआ है। वही इसी बीच विपक्ष के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की गिनती को लेकर सवाल किए हैं।

इस मामले पर न्यूज18 को दिए एक इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने कहा, 'ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, जब किसी के द्वारा पूछा जाता है कि एयर स्ट्राइक में कितने लोग मारे गए। ऐसा पूछा नहीं जाना चाहिए। जब कोई ऐसे प्रश्न पूछता है तो इसका मतलब कि वे हमारी सेना और उनके शौर्य पर सवालिया निशान लगाने की कोशिश कर रहा है।'

एयर स्ट्राइक हुई है और पाकिस्तान सदमें में है

राजनाथ सिंह ने कहा, 'यह जाहिर है कि एयर स्ट्राइक हुई, इसके कारण पाकिस्तान परेशान हुआ। वह सदमें में रहा है। मुझे आश्चर्य होता है कि इस सच्चाई को समझते हुए भी लोग क्यों ऐसे सवाल उठा रहे हैं? भारत में रहने वाले कुछ लोग या राजनीतिक पार्टी के कुछ नेता क्यों सदमें में हैं? पाकिस्तान सदमें में हो तो बात समझ में आती है, लेकिन भारत में रहने वाले नेताओं का सदमें में रहना समझ में नहीं आता है।'

हम सर्जिकल स्ट्राइक की मार्केटिंग नहीं कर रहे

राजनाथ सिंह ने कहा, 'हम सर्जिकल स्ट्राइक की मार्केटिंग नहीं कर रहे हैं। हां लेकिन ये सच है कि हमने एयरफोर्स के जवानों के शौर्य की प्रशंसा की। क्या ये नहीं किया जाना चाहिए? हमें गौरव की अनुभूति हुई है।'

पाकिस्तान के साथ रिश्तों पर कही यह बात

पाकिस्तान के साथ आगे के रिश्तों पर राजनाथ सिंह ने कहा, 'पहले तो पाकिस्तान में जितने भी आतंकी ठिकाने हैं, वहां की सरकार द्वारा उन्हें खत्म करने की पहल की जानी चाहिए। आतंकवादी गतिविधियां वहां से न हो, किसी भी आतंकी संगठन को संरक्षण न मिले, पहले यह कोशिश की जानी चाहिए।'

आतंकवाद और बातचीत दोनों साथ साथ नहीं चल सकती

राजनाथ सिंह ने कहा, 'अगर पाकिस्तान की सरकार ऐसा प्रयास करती है, तो फिर बातचीत की जा सकती है। आतंकवाद और बातचीत दोनों साथ साथ नहीं चल सकती। कहीं न कहीं पाकिस्तान की ओर से ईमानदारी दिखनी चाहिए। पाकिस्तान पहले आतंकवादी ठिकानों का सफाया करे। वे डंके की चोट पर कहे कि आतंकवाद को पाकिस्तान की सरजमीं पर पनपने नहीं देंगे। हमारा पड़ोसी देश है, हम लोग भी चाहते हैं कि रिश्ते अच्छे रहें।'

5 साल में हमारी सेना ने 3 बार दुश्मन के घर में घुसकर मारा

वही पिछले हफ्ते शनिवार को कर्नाटक के मेंगलुरु में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि पांच साल में हमारी सेना ने तीन बार अपनी सीमा से बाहर जाकर स्ट्राइक की। गृहमंत्री राजनाथ ने कहा था कि जब पाकिस्तान से आए आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के उरी में हमारे सोए हुए जवानों पर हमला किया, जिसमें 17 जवान शहीद हो गए थे। तब हमने पहली बार अपनी सीमा लांघकर स्ट्राइक की, वहीं दूसरी बार ऐसा ही हमला सेना ने पुलवामा हमले के बाद किया। हालांकि उन्होंने तीसरी स्ट्राइक के बारे में जानकारी नहीं दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी