Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खेल रत्न के लिए BCCI ने भेजा विराट और द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए द्रविड़ का नाम

इस साल के राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान के लिए बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम की सिफारिश की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Apr 2018 1:22:22

खेल रत्न के लिए BCCI ने भेजा विराट और द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए द्रविड़ का नाम

इस साल के राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान के लिए बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम की सिफारिश की है। इसके अलावा द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए पूर्व कप्तान और मौजूदा अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ का नाम प्रस्तावित किया गया है। आपको बता दें कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, खेल के क्षेत्र में मिलने वाला सबसे बड़ा सम्मान है।

BCCI की ओर से महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम की सिफारिश ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए की गई है। प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय ने द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए द्रविड़ के नामांकन की पुष्टि की है। राय ने कहा, 'हां, हमने विभिन्न वर्गों में सरकार को कई नामांकन भेजे हैं। राहुल द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए बीसीसीआई द्वारा नामित हैं।'

राय के मुताबिक, हमने विभिन्न वर्गों में सरकार को कई नामांकन भेजे हैं। राहुल द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए बीसीसीआई द्वारा नामित है।’ इस साल द्रविड़ के मार्गदर्शन में अंडर-19 टीम ने वर्ल्ड कप जीता, जिसके कारण उनके नाम की सिफारिश इस अवॉर्ड के लिए की गई है। उनके मार्गदर्शन में 2016 में भी टीम फाइनल में पहुंची थी। वो भारत-ए टीम के भी कोच हैं और जूनियर और सीनियर क्रिकेट के बीच सेतु का काम कर रहे हैं।

बीसीसीआई ने द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए नामांकन भेजना बंद कर दिया था क्योंकि कभी-कभी कई कोच खिलाड़ी की सफलता का श्रेय लेने आगे आ जाते थे। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'ऐसा तब हुआ जब भारत के एक पूर्व सलामी बल्लेबाज ने दो नामांकन पर हस्ताक्षर किए जहां कोचों ने दावा किया कि खिलाड़ी ने उनके मार्गदर्शन में काम किया है। इसके बाद से हमने नामांकन भेजना बंद कर दिया।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology