न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाशिवरात्रि पर साधु-संतों के शाही स्नान के साथ राजिम कुंभ का हुआ समापन

महाशिवरात्रि के दिन साधु-संतों के शाही स्नान के साथ ही माघी पूर्णिमा से चल रहे राजिम कुंभ का समापन हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Feb 2018 7:43:03

महाशिवरात्रि पर साधु-संतों के शाही स्नान के साथ राजिम कुंभ का हुआ समापन

महाशिवरात्रि के दिन साधु-संतों के शाही स्नान के साथ ही माघी पूर्णिमा से चल रहे राजिम कुंभ का समापन हो गया। इस दौरान एक विराट शोभायात्रा निकाली गई। इसमें तमाम अखाड़ों के साधुओं ने तलवारों-लाठियों और दूसरे हथियारों के साथ अद्भुत कलाबाजी दिखाई। इस मौके पर प्रदेश के धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी तलवार भांजते नजर आए।

नागा साधुओं के शस्त्र पूजन के साथ ही साथ विभिन्न संप्रदायों, आश्रमों, अखाड़ों के साधु-संत अपनी संस्थाओं के निशानों और ध्वजों के साथ शाही स्नान के लिए शोभा यात्रा निकली थी। यह शोभायात्रा लोमश ऋषि आश्रम के नजदीक बनाए गए संत समागम स्थल से होकर नवापारा के नेहरू घाट से नए पुल होते हुए राजिम पहुंची। राजिम में पं. सुंदर लाल शर्मा चौक से शास्त्री चौक होते हुए साधु-संत त्रिवेणी संगम पर शाही कुंड तक पहुंचे।

शोभायात्रा की अगुवाई परंपरानुसार नागा साधुओं का दल कर रहा था। आश्रमों और अखाड़ों के प्रमुख साधु-संत घोड़ों और बग्गियों में सवार होकर शोभायात्रा में शामिल हुए थे।

नवापारा और राजिम शहर की जनता ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। शोभायात्रा में शामिल नागा साधुओं के साथ अन्य साधुओं ने अपने शस्त्रों के साथ आकर्षक करतब दिखाते हुए अखाड़ा प्रदर्शन करते रहे।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राजिम के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। राजिम कुंभ की महिमा बढ़ती जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन