Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर में विश्वस्तरीय बस स्टेण्ड के निर्माण का काम शीघ्र शुरू किया जाएगा - युनूस खान

कृषि उपज मण्डी की जमीन को शीघ्र ही अपने अधिकार में लेकर वहां बस स्टैण्ड के निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Feb 2018 4:59:32

जोधपुर में विश्वस्तरीय बस स्टेण्ड के निर्माण का काम शीघ्र शुरू किया जाएगा - युनूस खान

जयपुर। परिवहन मंत्री श्री युनूस खान ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि जोधपुर जिले के पावटा बस स्टैण्ड को विश्वस्तरीय बनाने के लिए इसके सामने स्थित कृषि उपज मण्डी की जमीन को शीघ्र ही अपने अधिकार में लेकर वहां बस स्टैण्ड के निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।

श्री खान ने शून्यकाल में इस संबंध में उठाये गये मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए बताया कि बस अड्डे के विस्तार के लिए वर्तमान बस अड्डे के सामने की कृषि उपज मण्डी की जमीन राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को सौंपी जा चुकी है एवं यहां संचालित कृषि उपज मण्डी को भदवासिया में स्थानांतरित कर दिया गया है। लेकिन वर्तमान में यहां व्यापारी काबिज हैं। उन्होंने नई जगह देने के बावजूद पावटा स्थित कृषि मण्डी को खाली नहीं किया है एवं भदवासिया उपज मण्डी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के सम्बन्ध में उच्च न्यायालय में याचिका दायर की हुई है।

परिवहन मंत्री श्री खान ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्णयानुसार नई उपज मण्डी में व्यापारियों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होना सुनिश्चित कर भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट न्यायालय में पेश की जाएगी। मण्डी के शिफ्ट होने के साथ ही बस स्टैण्ड निर्माण का कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस मामले में कृषि विपणन मंत्री की उपस्थिति में संबंधित विधायकों एवं अधिकारियों के साथ 5 मार्च को उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इसमे पूरी स्थिति की समीक्षा कर बस स्टैण्ड के नक्शे एवं सुविधाओं के संबंध में निर्णय किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027

'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब

मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली

यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश

कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा

विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल

अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन

शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें

अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती

दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण

किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर

K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश

रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख