न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इमरान खान पठान हैं तो अब साबित करने का वक्त आ गया : PM मोदी

शनिवार को पीएम मोदी (PM Modi) राजस्थान (Rajasthan) के टोंक में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistan Imran Khan) पर बड़ा हमला बोला है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 24 Feb 2019 8:15:03

इमरान खान पठान हैं तो अब साबित करने का वक्त आ गया : PM मोदी

शनिवार को पीएम मोदी (PM Modi) राजस्थान (Rajasthan) के टोंक में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistan Imran Khan) पर बड़ा हमला बोला है। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा जब पाकिस्तान (Pakistan) में नई सरकार बनी थी जब मैंने प्रोटोकॉल के तहत उन्हें फ़ोन करके बधाई दी थी। मैंने उनसे कहा था कि जनता उन्हें क्रिकेटर के तौर पर जानती है। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत लड़ाई हो गई। पाकिस्तान को कभी कुछ नहीं मिला, हर लड़ाई हमने जीती। मैंने उन्हें बताया कि हमें गरीबी और अशिक्षा के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने कहा- मोदी जी मैं पठान का बेटा हूं। मैं सच बोलता हूं और अपने शब्दों पर कायम रहूंगा। पीएम मोदी ने कहा आज प्रत्येक हिंदुस्तानी देश की सेना के साथ है, देश की भावनाओं के साथ है। लेकिन मुझे मुट्ठी भर उन लोगों पर अफसोस होता है, जो भारत में रहते हुए पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। ये वही लोग हैं जो पाकिस्तान जाकर कहते हैं, कुछ भी करो लेकिन मोदी को हटाओ। ये वही लोग हैं जो मुंबई हमले के बाद आतंक के सपरस्तों को जवाब देने की हिम्मत नहीं दिखा पाए। ऐसे लोग न देश के जवान के हैं और न ही देश के किसान के।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एक बार फिर पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए पाकिस्तान (Pakistan) और आतंकवाद (Terrorism) पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, 'हमारी लड़ाई कश्मीर के लिए है, कश्मीरियों के खिलाफ नहीं, हमारी लडाई आतंकवाद के खिलाफ है।'

पुलवामा हमले के बाद देश के कई हिस्सों में कश्मीरियों पर हुए हमले पर चुप्पी तोड़ते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'पिछले दिनों में कश्मीरी छात्रों के साथ जो कुछ हुआ, ऐसी बातें इस देश में नहीं होनी चाहिए। हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है। मानवता के दुश्मनों के खिलाफ है। हमारी लड़ाई कश्मीर के लिए है, कश्मीरियों के खिलाफ नहीं है।' उन्होंने कहा, 'घाटी में पिछले दो साल में एक भी स्कूल को आग के हवाले नहीं किया गया, कश्मीरी लोग भी आतंकवाद को खत्म करना चाहते हैं। पिछले साल अमरनाथ यात्रा में घायल हुए लोगों को रक्त देने के लिए कश्मीरी लोग लाइन बनाकर खड़े थे। हमारी लड़ाई आतंकवाद और उन लोगों के खिलाफ है जो मानवतावाद के खिलाफ हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी