न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है - वसुन्धरा राजे

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मिले और राज्य बजट तथा विभिन्न अवसरों पर की गई कल्याणकारी घोषणाओं के लिए श्रीमती राजे का आभार व्यक्त किया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Mar 2018 5:53:30

राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है - वसुन्धरा राजे

जयपुर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मिले और राज्य बजट तथा विभिन्न अवसरों पर की गई कल्याणकारी घोषणाओं के लिए श्रीमती राजे का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। हमने सभी की जरूरतों का ख्याल रखते हुए ऎसे फैसले किए है जिससे लोगों के चेहरे पर मुस्कान आए।

होमगार्डों ने कहा- आज तक इतना मानदेय कभी नहीं बढ़ा

प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए होमगार्डों ने अपने मानदेय में की गई ऎतिहासिक बढ़ोतरी के लिए मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। राजस्थान होमगार्ड कर्मचारी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष झलकन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आए इन होमगाडर््स ने कहा कि विभाग के गठन के बाद से पहली बार किसी सरकार ने होमगार्डों का इतना मानदेय बढ़ाया है। इससे पूरे प्रदेश के 30 हजार से अधिक होमगार्ड्स तथा उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों की तुलना में भी राजस्थान में होमगार्डों का मानदेय अब बेहतर हो गया है। संगठन की विभिन्न जिला शाखाओं से आए पदाधिकारियों ने भी मालाएं पहनाकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

rajasthan,state government,vasundhara raje

इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सक औषधीय पौधे उगाने के लिए किसानों को प्रेरित करें

श्रीमती राजे ने राजस्थान इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने पर आभार व्यक्त करने आए इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सकों से कहा कि वे औषधीय पौधों को उगाने के लिए किसानों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को बड़ा लाभ तो मिलेगा ही साथ ही इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा के लिए पौधों की सहज उपलब्धता भी हो सकेगी। इलेक्ट्रो हौम्योपैथी चिकित्सक परिषद के अध्यक्ष डॉ. हेमन्त सेठिया ने बताया कि राजस्थान देश का पहला राज्य है जिसने इस चिकित्सा पद्धति को मान्यता दी है। प्रदेश के सभी जिलों से आए इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सकों ने श्रीमती राजे का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विधायक श्री मोहनलाल गुप्ता भी मौजूद थे।

rajasthan,state government,vasundhara raje

बीमार गायों की सेवा के लिए एम्बुलेंस को किया रवाना

मुख्यमंत्री ने विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय, नागौर द्वारा बीमार गायों की सेवा के लिए एम्बुलेंस को फीता काटकर रवाना किया। श्रीमती राजे ने कहा कि बीमार गौधन की सेवा पुण्य का काम है। इस कार्य में अन्य सेवाभावी संगठनों को भी आगे आना चाहिए। कृषि मंत्री श्री प्रभुलाल सैनी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन