न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फसली ऋण माफी योजना : चुरू जिले में 88 हजार 828 किसानों का 208 करोड़ रुपये का ऋण माफ होगा - राजेन्द्र राठौड़

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि राज्य सरकार किसान हितैषी सरकार है, इसी दृष्टिगत राज्य में किसानों को 66 हजार करोड़ रुपये का बिना ब्याज के ऋण मुहैया कराया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Jun 2018 11:28:25

फसली ऋण माफी योजना : चुरू जिले में 88 हजार 828 किसानों का 208 करोड़ रुपये का ऋण माफ होगा - राजेन्द्र राठौड़

चूरू । ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि राज्य सरकार किसान हितैषी सरकार है, इसी दृष्टिगत राज्य में किसानों को 66 हजार करोड़ रुपये का बिना ब्याज के ऋण मुहैया कराया गया है।

रोठौड़ मंगलवार को चूरू केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड, चूरू के तत्वावधान में ग्राम खींवासर में फसली ऋण माफी योजनान्तर्गत आयोजित पायलट ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार वर्तमान राज्य सरकार द्वारा राजस्थान में किसानों का कर्जा माफ करने का ऎतिहासिक कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लघु, सीमान्त व बड़े ऋणी किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए राजस्थान कृषक ऋण राहत आयोग का गठन किया है, जो किसानों की कृषि संबंधी समस्त समस्याओं की सुनवाई कर त्वरित समाधान करेगा।

पंचायती राज मंत्री ने कहा कि जिले में किसानों की सहायता के लिए स्वीकृत 62 करोड़ रुपये में से चूरू ब्लॉक में कृषकों को 41 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई है। उन्होंने कहा कि फसली ऋण योजनान्तर्गत जिले में 88 हजार 828 किसानों को 208 करोड़ रुपये का ऋण माफ कर लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि एससी/ एसटी आयोग से ऋण प्राप्त किसानों के 80 लाख रुपये तक का ऋण माफ किया गया है। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत आयोजित तीन शिविरों में चूरू ब्लॉक के श्रमिक परिवारों को 14 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की साख योजना अनुसार उन्हें पुनः ऋण मुहैया कराया जायेगा।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री ने खींवासर सहकारी सेवा समिति के 531 में से 423 ऋणी काश्तकारों को फसली ऋण माफी योजनान्तर्गत 81 लाख रुपये का ऋण माफी वितरण प्रमाण पत्र वितरित किये। उन्होंने कहा कि शेष 108 काश्तकारों द्वारा अपने आधार कार्ड को भामाशाह पोर्टल में दर्ज कराते ही ऋण माफी प्रमाण पत्र जारी कर दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि 531 काश्तकारों का कुल एक करोड़ 25 लाख रुपये का ऋण माफ होगा।

पंचायतीराज मंत्री ने खींवासर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों की मांगों की सुनवाई करते हुए खींवासर से चलकोई तक सड़क एवं तेजाजी मंदिर के पास धर्मशाला निर्माण करने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये।

जिले के प्रभारी सचिव एवं राजस्व उप निवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग के शासन सचिव श्री अजिताभ शर्मा ने कहा कि बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप राज्य के सभी किसानों को राहत प्रदान करने के लिए फसली ऋण माफी योजना के तहत किसानों के ऋण माफ कर लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के ऋणी काश्तकार अपने आधार कार्ड को भामाशाह पोर्टल पर शीघ्र दर्ज कराये ताकि उन्हें फसली ऋण माफी शिविर में लाभान्वित किया जा सके।

जिला कलक्टर श्री मुक्तानंद अग्रवाल ने कहा कि जिले में कृषकों के लिए खेती अनिश्चितता का व्यवसाय हो गया है जिससे कृषकों को बरसात के अभाव में सही मुनाफा नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की कमजोर स्थिति के दृष्टिगत बकाया ऋण माफ करने का ऎतिहासिक निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों के ऋणी किसानों का 30 सितम्बर 2017 को बकाया फसली ऋण में से योजनानुसार 50 हजार रुपये तक का ऋण माफ किया गया है।

जिला प्रमुख श्री हरलाल सहारण ने कहा कि फसली ऋण माफी योजना किसानों के हितों के लिए महत्वाकांक्षी योजना है अतः सभी ऋणी काश्तकार अपने आधार कार्ड को भामाशाह पोर्टल पर दर्ज करवाकर शिविरों में लाभ उठावें। विक्रमसिंह कोटवाद ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब व किसानों के हितों के लिए विकास के नये आयाम स्थापित कर उन्हें लाभान्वित कर रही है।

बैंक के प्रबन्ध निदेशक श्री शेरसिंह ने फसली ऋण माफी योजना की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 81 हजार 828 ऋणी काश्तकारों में से अब तक 62 हजार काश्तकारों ने अपना खाता ऑनलाईन करवाया है, शेष काश्तकारों के खाते शीघ्र ऑनलाईन करने के प्रयास जारी है।

इस अवसर पर खींवासर ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष सहित काश्तकार, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल