न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : 1 फरवरी से पटवारी करेंगे ऑनलाइन क्रॉप कटिंग का बहिष्कार, तेज हुई वेतन वृद्धि की मांग

प्रदेशभर में कार्यरत पटवारियों ने एक फरवरी से ऑनलाइन क्रॉप कटिंग का बहिष्कार, सरकारी वॉट्सएप ग्रुप से भी लेफ्ट होने का एलान किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 31 Jan 2021 8:51:43

जयपुर : 1 फरवरी से पटवारी करेंगे ऑनलाइन क्रॉप कटिंग का बहिष्कार, तेज हुई वेतन वृद्धि की मांग

प्रदेशभर में कार्यरत पटवारियों ने एक फरवरी से ऑनलाइन क्रॉप कटिंग का बहिष्कार, सरकारी वॉट्सएप ग्रुप से भी लेफ्ट होने का एलान किया है। राजस्थान पटवार महासंघ के बैनर तले आज संघ के पदाधिकारियों ने इसका ऐलान किया। वेतन के लिए ग्रेड-पे बढ़ाने और पदोन्नति के नियमों में शिथिलता देने की मांग को लेकर पिछले लंबे समय से आंदोलनरत पटवारियों ने यह निर्णय किया है।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार निमिवाल ने बताया कि हम लंबे समय से पटवारियों का ग्रेड पे 2400 से बढ़ाकर 3600 करने, पदोन्नति नियमों में शिथिलता देते हुए 9, 18, 27 वर्ष के नियमों की जगह 7, 14, 21, 28 और 32 वर्ष करने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। इसके लिए हम लंबे समय से मंत्री, अधिकारी सहित हर स्तर पर ज्ञापन देने, काली पट्‌टी बांधकर विरोध जताने और सदबुद्धि यज्ञ कर रहे हैं। बावजूद उसके हमारी मांगों को नहीं सुना जा रहा।

उन्होंने बताया कि हमने 15 जनवरी से उन पटवार मंडल पर कार्य बहिष्कार कर रखा है, जहां पटवारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंप रखा है। ऐसे में हमने यह निर्णय लिया है कि अब सभी पटवारी पूरे प्रदेश में फसल बीमा योजना के तहत जो ऑनलाइन क्रॉप कटिंग का काम करते हैं उसे नहीं करेंगे। इसके अलावा विभाग के बनाए ऑफिशियल वॉट्सएप ग्रुप से भी लेफ्ट होंगे। साथ ही 8 फरवरी को सभी संभागीय मुख्यालयों पर लाल बस्ता सड़क पर रैली का आयोजन करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती