Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में महिला आयोग के पास खुद का पुलिस बल - सुषमा साहू

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुषमा साहू ने प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जमकर प्रशंसा की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Mar 2018 5:29:14

राजस्थान में महिला आयोग के पास खुद का पुलिस बल - सुषमा साहू

जयपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुषमा साहू ने प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने राजस्थान राज्य महिला आयोग द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी सराहना की और कहा कि पूरे देश भर में केवल राजस्थान में महिला आयोग के पास खुद का पुलिस बल है, जो कि राज्य के लिए गौरव का विषय है।

श्रीमती साहू बुधवार को ओटीएस सभागार में राजस्थान राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित नारी सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सरकार योजनाएं बना कर नारी को संबल प्रदान कर सकती है, लेकिन यदि महिलाओं को सच में सशक्त बनाना है तो समाज की सोच को बदलना होगा। उन्होंने कहा कि जब समाज के लोग बेटियों और महिलाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझेंगे तभी उनके अधिकारों की सुरक्षा होगी और वो पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में बराबरी से खड़ी होंगी।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने वाली एवं महिला शिक्षा तथा सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रदेश की 24 महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्रदेश भर से चयनित इन महिलाओं ने खेल, महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण, जेल में बंद महिलाओं को सशक्त बनाना, महिला सुरक्षा, खेती, व्यवसाय, महिला रोजगार जैसे क्षेत्रों में प्रशंसनीय कार्य किया है।
rajasthan,rajasthan news,sushma sahu राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इन महिलाओं ने विपरीत परिस्थितियों में भी हार न मानते हुए न केवल अपने व्यक्तित्व और जीवन को उंचाइयों तक पहुंचाया है, बल्कि अपने आस पास की महिलाओं को भी दिशा दिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ये सभी नारी सशक्तिकरण की मिसाल हैं, और इनसे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिये।

श्रीमती शर्मा ने बताया कि महिला आयोग में लम्बित मामलों को निबटाकर त्वरित न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा लम्बित मामलों की संख्या जो 32 हजार थी अब वह घटकर लगभग 5 हजार रह गई है और उनका प्रयास है कि जल्द ही यह शून्य पर आ जाए। उन्होंने बताया कि गांव देहात तक की महिलाओं की भी आयोग की पहुंच हो इसलिए जिला स्तर पर महिला जिला मंच एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सरपंच की अध्यक्षता में महिला पंचायतों का गठन किया गया है। rajasthan,rajasthan news,sushma sahu इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की वार्षिक पत्रिका वसुधा का भी विमोचन किया गया। समारोह में राज्य महिला आयोग की सदस्य, सदस्य सचिव एवं अन्य अधिकारीगण, विभिन्न स्कूल कॉलेजों की छात्राएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology