न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए कृत संकल्पित : राजेन्द्र राठौड़

न्याय आपके द्वार अभियान के तहत चूरू ब्लॉक की ग्राम पंचायत खांसोली में आयोजित राजस्व शिविर में बोल रहे थे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Jun 2018 10:57:19

राजस्थान : राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए कृत संकल्पित : राजेन्द्र राठौड़

चूरू । ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए कृत़ संकल्पित है, इसी अवधारणा के अनुरूप न्याय आपके द्वार अभियान के तहत गांव की जमीन पर ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जा रही है।

राठौड़ मंगलवार को राजस्व लोक अदालत : न्याय आपके द्वार अभियान के तहत चूरू ब्लॉक की ग्राम पंचायत खांसोली में आयोजित राजस्व शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिविरों में राजस्व प्रकरणों सहित गांव एवं ग्रामीणों की पेयजल, विद्युत, रसद, चिकित्सा एवं अन्य समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे जागरुक एवं संगठित होकर गांव के सर्वांगिण विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठावें।

शिविर में जिला कलक्टर श्री मुक्तानंद अग्रवाल ने ग्रामीणों से कहा कि वे जागरुक होकर न्याय आपके द्वार अभियान के दौरान अपने बकाया राजस्व संबंधी प्रकरणों का मौके पर ही समाधान करवाकर लाभान्वित हों। उन्होंने कहा कि शिविरों में राजस्व सहित अन्य 15 विभागों के अधिकारियों द्वारा उपस्थित होकर ग्रामीणों की आवश्यक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

ग्रामीण विकास मंत्री ने शिविर में ग्रामीणों को 45 भूमि पट्टे, 24 पेंशन पीपीओ, 7 उज्जवला गैस कनेक्शन एवं बीज किट्स वितरित कर मौके पर ही लाभान्वित किया। इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खांसोली की छात्रा चेतना शर्मा द्वारा 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चूरू तहसील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मान किया।

शिविर में जिला प्रमुख श्री हरलाल सहारण ने बताया कि खांसोली ग्राम पंचायत में गत चार वर्षों में कुल 297 भूमि पट्टे जारी किये गये हैं तथा 648 पेंशन पीपीओ जारी करने के साथ ही 4 करोड़ 80 लाख रुपये के विकास कार्य करवाये गये है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में खांसोली ग्राम पंचायत में 61.78 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत हुए है जिनका शीघ्र निर्माण शुरू किया जायेगा।

इस अवसर पर संंबंधित अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधी उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान