Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अच्छी खबर: जयपुर में 200 से अधिक लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका, कोई साइड इफेक्ट नहीं

जयपुर में चल रही ‘को-वैक्सीन’ ट्रायल के दूसरे दिन तक कुल 202 लोगों को कोरोना का टीका लगाया चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Dec 2020 10:24:35

अच्छी खबर: जयपुर में 200 से अधिक लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका, कोई साइड इफेक्ट नहीं

जयपुर में चल रही ‘को-वैक्सीन’ ट्रायल के दूसरे दिन तक कुल 202 लोगों को कोरोना का टीका लगाया चुका है। अच्छी खबर यह है कि तीसरे और अंतिम चरण में चल रहे ट्रायल के दौरान अभी तक किसी भी व्यक्ति में कोई साइड इफेक्ट सामने नहीं आया है। इन 200 में से 50 से भी कम लोगों को चार सामान्य इफेक्ट (वैक्सीन की जगह सामान्य दर्द, उस जगह का लाल हो जाना, हाथ पैर में दर्द हो जाना और बुखार) सामने आए हैं। वैक्सीनेशन के काम में जुटी टीम का कहना है कि अभी तक वैक्सीन के ट्रायल के लिए डर रहे लोग खुद आगे आ रहे हैं। दो दिन में 300 से अधिक लोगों ने ट्रायल के लिए कोशिश कर चुके हैं और हर दिन यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है। टीम का कहना है कि हमें 30 दिसम्बर तक 1000 लोगों का ट्रायल करना है, जिसे हम संभवतया 28 दिसम्बर तक ही पूरा कर लेंगे। सब कुछ सही रहा तो मार्च माह के अंत तक प्रदेशवासियों को स्वदेशी वैक्सीन मिल जाएगी। मालूम हो कि जिन भी लोगों का ट्रायल हो रहा है, यदि उनकी तबीयत खराब होती है तो उसका पूरा खर्च कंपनी उठाएगी।
डॉ जैन का कहना है कि पहले ऐसी उम्मीद नहीं थी कि इतनी आसानी से लोग सामने आएंगे। लेकिन बहुत अच्छा रेस्पांस सामने आया है। वहीं वैक्सीन के पहले और दूसरे ट्रायल के दौरान भी कोई साइड इफेक्ट सामने नहीं आने से भी बड़ी राहत मिली और तीसरे चरण का ट्रायल भी काफी सफल साबित हो रहा है।

इन लोगों पर नहीं होगा ट्रायल

18 साल से अधिक उम्र के लोगों पर ही ट्रायल किया जा रहा है। इनमें भी गर्भवती और कार्डियो, न्यूरो, नेफ्रो, गेस्ट्रो की कोई अतिगंभीर बीमारी वाले लोगों पर भी ट्रायल नहीं होगा। डायबिटीज वाले लोगों के लिए ट्रायल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है और उन्हें प्राथमिकता पर रखा जा रहा है। वहीं ट्रायल किए जाने वाले लोगों से लगातार संपर्क रखा जा रहा है। इसलिए भारतीय कंपनी बेहतर

फाइजर, ऑक्सफो, स्मूदी जैसी कंपनियां भी कोरोना वैक्सीन बना रही हैं लेकिन हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के साथ मिलकर जो वैक्सीन तैयार की है, उसकी खासियत यह है कि 2 से 8 डिग्री के बीच इसे रखा जा सकता है। फाइजर की वैक्सीन को -70 डिग्री में, ऑक्सफो और स्मूदी की माइनस 20-20 डिग्री में रखना जरूरी है। ऐसे में भारतीय कंपनी ही बेस्ट सामने आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

थोक महंगाई ने बढ़ाई चिंता, अक्टूबर में बढ़कर 12.29% पर पहुंची दर
थोक महंगाई ने बढ़ाई चिंता, अक्टूबर में बढ़कर 12.29% पर पहुंची दर
रेड बुल को FSSAI का नोटिस, 7 दिन में बताना होगा इसे एनर्जी ड्रिंक क्यों कहा जाए
रेड बुल को FSSAI का नोटिस, 7 दिन में बताना होगा इसे एनर्जी ड्रिंक क्यों कहा जाए
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology