न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर / एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में दो शव आपस में बदले, हुआ हंगामा

एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में दो शवों के अदला-बदली का मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को गलती से दो शव आपस में बदल गए और इतना ही नहीं परिजनों को सौप भी दिए गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Jul 2020 11:32:10

जयपुर / एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में दो शव आपस में बदले, हुआ हंगामा

एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में दो शवों के अदला-बदली का मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को गलती से दो शव आपस में बदल गए और इतना ही नहीं परिजनों को सौप भी दिए गए। दुखी एक परिवार के परिजनों ने भी शव को नहीं देखा और लेकर अपने घर को चले गए लेकिन जब दूसरे के परिजनों ने शव की शिनाख्त की तो इस बात का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजन नाराज हो गए और उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया।

मामले का पता चलने के बाद शव को लेकर गए परिजनों से संपर्क किया गया और उन्हें मामला बताया गया। इस पर वो भी नाराज हो गए और अस्पताल आते ही उनका गुस्सा फूट पड़ा। बामुश्किल उन्हें शांत कराया गया और सही शव देकर उन्हें भेजा गया। वहीं मामले में अस्पताल प्रशासन ने जांच कमेटी गठित कर दी और कहा है कि जो भी दोषी होगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये है पूरा मामला

फागी तहसील के जयपालपुरा निवासी बाबूलाल की सोमवार देर रात एसएमएस अस्पताल में मौत हो गई। परिजन सुबह ही यहां की मोर्चरी पर शव लेने के लिए पहुंच गए। जहां सुबह ही उन्हें शव दे दिया जाना चाहिए था, वह उन्हें दोपहर तक नहीं सौंपा गया। जब परिजनों ने शव लेने के लिए हंगामा करना शुरू किया तो उन्हें बाबूलाल का शव बताकर बॉडी दे दी गई। लेकिन एक परिजन ने बाडी की शिनाख्त की बात कही और देखते ही कहा कि यह बाबूलाल का शव नहीं है। इस पर वहां मौजूद अन्य परिजनों ने भी शव देखा और इस पर सहमति जताई।

मामला सामने आते ही मोर्चरी के बाहर हंगामा हो गया। इसके बाद प्रशासन को इसकी सूचना दी गई और पता किया गया कि आखिर शव कहां गया। सामने आया कि गफलत में बाबूलाल का शव कौथून के किसी दूसरे परिवार को दे दिया गया है। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने कौथून शव लेकर गए परिजनों से बात कर उन्हें वापिस जयपुर बुलवाया। यहां उनका शव आने के बाद दोनों को सही शव सौंपे गए।

इसमें गलती किसकी

ऐसे में अब सवाल उठता है कि आखिर इसमें गलती किसकी है। दरअसल, शव को देने से पहले इंचार्ज डॉक्टर शिनाख्त कराता है और हस्ताक्षर के बाद ही शव को दिया जाता है। लेकिन जांच में सामने आया कि जब शव को दिया जा रहा था उस समय वहां डॉक्टर मौजूद नहीं था। हंगामा और शव बदलने के इस मामले की जानकारी जब एसएमएस अस्पताल अधीक्षक डॉ राजेश शर्मा को मिली तो वे भी चौंक गए। उन्होंने कहा- हमने इस मामले में जांच कमेटी बनाई है, जो तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। इसके बाद दोषी पर ठोस कार्रवाई करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री