न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्ज में डूबे राजस्थान के एक किसान ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में गहलोत और पायलट को लेकर कही यह बात...

राजस्थान के एक किसान नें कल जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान सोहन लाल मेघवाल 45 साल के थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Jun 2019 8:36:29

कर्ज में डूबे राजस्थान के एक किसान ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में गहलोत और पायलट को लेकर कही यह बात...

राजस्थान के एक किसान नें कल जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान सोहन लाल मेघवाल 45 साल के थे। सोहन लाल मेघवाल ने गहलोत सरकार की तरफ से कर्ज माफी का वादा पूरा न करने को अपनी मौत की वजह बताई है। किसान ने अपने सुसाइड नोट में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में किसान ने लिखा है कि मेरी मौत का मुकदमा अशोक गहलोत पर कर देना।

क्या लिखा था सुसाइड नोट में?

'मैं आज अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रहा हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। इस मौत के जिम्मेदार गहलोत और सचिन पायलट हैं। उन्होंने बकायदा बयान दिया था कि 10 दिन में आपका कर्ज माफ कर देंगे। हमारी सरकार आई तो अब इनके वादे का क्या हुआ। सभी किसान भाइयों से विनती है कि मेरी लाश जब तक मत उठाना जब तक सभी किसानों का कर्ज माफ ना हो। आज सरकार को झुकाने का वक्त आ गया है। अब इनका मतलब निकल गया है। सभी भाइयों से विनम्र निवेदन है कि सब किसान भाइयों के लिए मरने जा रहा हूं। सबका भला होना चाहिए किसान की एकता को आज दिखाना है। मेरी मौत का मुकदमा अशोक गहलोत पर कर देना। मेरे गांव ठाकरी के वासियों से भी विनती करता हूं कि गांव में एकता बनाए रखना। मेरा घर मेरा परिवार आप लोगों के भरोसे छोड़ कर जा रहा हूं। मेरे परिवार का ख्याल रखना एक बात और अब की बार सरपंची गांव में रखना। यह विनती है मेरी। आपका सोहन लाल कड़ेला।'

इससे पहले सोहन की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल किया था, जिसमें लिखा गया था कि सारी उम्र कोई जीने की वजह नहीं पूछता, लेकिन मौत के बाद सब पूछते हैं कैसे मरे। ग्रामीणों की तरफ से सोहन की तरफ से लिखा गया सुसाइड नोट पुलिस को सौंप दिया गया है।

सोहन लाल मेघवाल को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में लाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

गहलोत सरकार पर कर्जमाफी को लेकर सवाल

राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद गहलोत सरकार ने किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था। गहलोत सरकार ने कहा था कि कॉपरेटिव बैंक का पूरा कर्जा माफ होगा और कमर्शियल और ग्रामीण बैंकों से लिया गया किसानों का 2 लाख तक का अल्पकालीन कृषि कर्ज भी माफ किया जाएगा। किसान की आत्महत्या के बाद अब कर्जमाफी को लेकर गहलोत सरकार पर सवाल खड़े हो रहे है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत