न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ गुरुपीठ प्रतिष्ठा रजत जयंती समारोह

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि राजस्थान पुलिस में बारबर ट्रेड के पूर्व में स्वीकृत और वर्तमान में समाप्त कर दिये गये 85 पदों को पुनर्जीवित कर इन पर भर्ती की जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Apr 2018 9:42:20

बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ गुरुपीठ प्रतिष्ठा रजत जयंती समारोह

जयपुर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि राजस्थान पुलिस में बारबर ट्रेड के पूर्व में स्वीकृत और वर्तमान में समाप्त कर दिये गये 85 पदों को पुनर्जीवित कर इन पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने सैन समाज की पुष्कर स्थित पीठ में समाज के संत शिरोमणि सैनाचार्य जी महाराज का पैनोरमा बनाने की भी घोषणा की।

श्रीमती राजे मंगलवार को सैन समाज की ओर से बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित गुरुपीठ प्रतिष्ठा रजत जयंती समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जब सभी 36 कौम मिलकर सौहार्दपूर्ण माहौल में प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होंगी, तभी खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि संत समाज का साथ हमारी आपसी दूरियों को मिटाकर घावों पर मरहम लगाने का काम करेगा।

सद्भावना बढ़ाने में सैन समाज की भूमिका महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबको आपसी भेदभाव, नाराजगी और तनाव को दूर कर प्यार से जीना होगा। आमजन के बीच ऎसा सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने और सद्भावना बढ़ाने में सैन समाज महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि जनता भी सेवा करने और समाज को आगे बढ़ाने के लिए नेताओं को पद पर बैठाती है। इसलिए हमें राज करने का नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए।

महात्माओं के आशीर्वाद और ईश्वर के प्रसन्न होने से आगे बढ़ेगा प्रदेश

श्रीमती राजे ने कहा कि संत-महात्माओं को प्रसन्न करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं और ईश्वर के खुश होने से प्रदेश और देश आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि इसलिए हमें संत-महात्माओं का आशीर्वाद लेकर, उनकी वन्दना करके उन्हें खुश रखना चाहिए और ईश्वर का नाम लेकर मिल-जुलकर रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश के पुराने मंदिरों के जीर्णोद्धार पर 600 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किये हैं। साथ ही, नई पीढ़ी का महापुरूषों और लोक देवताओं के इतिहास की जानकारी देने के लिए 30 से अधिक पैनोरमा बनाए हैं, जिन पर 100 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में 7 और पैनोरमा बनाए जाएंगे।

rajasthan,chief minister,guru peeth pad pratistha

श्रीमती राजे ने विभिन्न संस्थानों में अध्ययन और पदों पर भर्ती की तैयारी के लिए राज्य सरकार द्वारा युवाओं को दी जाने वाली सहायता राशि, बीपीएल परिवार की पुत्रियों के लिए विवाह के समय सहयोग योजना और अन्य वित्तीय सहायता योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

समारोह को सैन समाज के पीठाधीश्वर श्री अचलानंदाचार्य जी ने भी संबोधित किया। श्रीमठकाशी स्थित रामानंदाचार्य जी पीठ के पीठाधीश्वर श्री रामनरेशाचार्य जी ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय सैन भक्तिपीठ द्वारा प्रकाशित पत्रिका ’सैन दृष्टि’ का विमोचन भी किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंच पर आसीन सभी संत वृंदों से आशीर्वाद लिया तथा उन्हें शॉल और श्रीफल भेंट किया। समाज की महिलाओं ने मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री श्री यूनुस खान, राजस्थान केशकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री मोहन मोरवाल देश के विभिन्न स्थानों से आए संत महात्मा और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत