न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan: पंजाब 20 मार्च से 28 मई तक करेगा नहरबंदी, इन 9 जिलों को स्टोर किए गए पानी से ही चलाना होगा काम

पंजाब 20 मार्च से 28 मई तक यानी कुल 68 दिन नहरबंदी करेगा। नहरबंदी के बावजूद राजस्थान के 9 जिलों को 29 अप्रैल तक पीने का पानी मिलता रहेगा। 30 अप्रैल से नहर में पूरी तरह पानी बंद हो जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Mar 2021 10:01:23

Rajasthan: पंजाब 20 मार्च से 28 मई तक करेगा नहरबंदी, इन 9 जिलों को स्टोर किए गए पानी से ही चलाना होगा काम

पंजाब 20 मार्च से 28 मई तक यानी कुल 68 दिन नहरबंदी करेगा। नहरबंदी के बावजूद राजस्थान के 9 जिलों को 29 अप्रैल तक पीने का पानी मिलता रहेगा। 30 अप्रैल से नहर में पूरी तरह पानी बंद हो जाएगा। एक मई से दो या तीन जून तक नहरें पूरी तरह सूखी रहेंगी और इस दौरान इन 9 जिलों को स्टोर किए गए पानी से ही काम चलाना होगा। राजस्थान के इतिहास में पहली बार 68 दिन की नहरबंदी हो रही है। अब तक 30 दिन के लिए नहर बंद की जाती थी। इस दौरान पंजाब सीमा में आने वाली इंदिरा गांधी नहर की मरम्मत की जाएगी। 29 मई को पंजाब राजस्थान नहर में पानी छोड़ेगा, जो जून के पहले सप्ताह तक बीकानेर पहुंच पाएगा।

6 मार्च से सिंचाई का रेगुलेशन बंद होने के बाद राजस्थान को पेयजल के लिए 2000 क्यूसेक पानी मिल रहा है। राजस्थान के अभियंताओं ने बीबीएमबी चेयरमैन से पीने के पानी में इजाफा करने के लिए कहा, क्योंकि 9 जिलों को पीने के लिए रोज करीब 2700 क्यूसेक पानी की जरूरत है, लेकिन अभी 2000 क्यूसेक ही मिल रहा है। अब राजस्थान में डिग्गी, पौंड और जलाशय जल्दी ही भरने होंगे, ताकि पंजाब से रोज मिल रहे पीने के पानी का उपयोग रोजर्मरा के काम में लिया जा सके। नहरबंदी की तिथि तय होने के साथ ही वहां ठेकेदारों ने भी नहर मरम्मत की तैयारियों को अंतिम रूप देने लगे हैं। नहर किनारे मरम्मत का सामान जुटाया जाने लगा है। तमाम तरह की मशीनों से लेकर बजरी, सीमेंट आदि एकत्र किया जाने लगा है।

29 अप्रैल से शुरू होगी असली परेशानी

नहरबंदी का असर आम आदमी पर 28 अप्रैल तक नहीं होगा क्योंकि 28 अप्रैल तक पंजाब पेयजल के लिए पर्याप्त पानी देता रहेगा। असली दिक्कत 29 अप्रैल से शुरू होगी जो जून के पहले सप्ताह तक होगी। बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, नागाैर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर और हनुमानगढ़ में पीने के पानी की भंडारण क्षमता 18 दिन से ज्यादा नहीं है। इस दौरान हालात पर नियंत्रण के लिए जलदाय विभाग एक या दो दिन छोड़कर पानी सप्लाई करने का फैसला लिया है। अप्रैल में जलदाय विभाग पेयजल कटौती का एलान करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती