न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल का हाल कोटा से भी बुरा, दिसंबर में 162 बच्चों की हुई मौत!

राजस्थान में कोटा के जे के लोन हॉस्पिटल में जहां एक तरफ 110 बच्चो की मौत का मामला गरमाया हुआ है वही बीकानेर के पीबीएम शिशु अस्पताल में अकेले दिसंबर महीने में 162 बच्चों की मौत हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Jan 2020 8:55:35

बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल का हाल कोटा से भी बुरा, दिसंबर में 162 बच्चों की हुई मौत!

राजस्थान में कोटा के जे के लोन हॉस्पिटल में जहां एक तरफ 110 बच्चो की मौत का मामला गरमाया हुआ है वही बीकानेर के पीबीएम शिशु अस्पताल में अकेले दिसंबर महीने में 162 बच्चों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीएमबी में बीते महीने में 2200 बच्चों को भर्ती कराया गया, इनमें से इलाज के दौरान 162 मासूमों ने दम तोड़ दिया। इनमें से कई बच्चों का जन्म इसी अस्पताल में तो कुछ बच्चे बाहर से भर्ती हुए थे। 220 बैड के पीबीएम हॉस्पिटल में 140 बैड जनरल वार्ड के हैं, वहीं 72 बैड नियोनेटल केयर यूनिट (NICU) हैं और सबसे ज्यादा मौत इन्हीं बच्चों की हुई है।

उधर, राजस्थान के कोटा जिले के जेके लोन अस्पताल में अब तक 110 बच्चों की मौत हो चुकी है। केवल दिसंबर महीने के आखिरी दो दिन- 30 और 31 दिसंबर को अस्पताल में आठ बच्चों ने दम तोड़ दिया था। अकेले दिसबंर में यहां 100 बच्चों की मौत हो गई थी। वहीं, 23 और 24 दिसंबर को 48 घंटे के भीतर अस्पताल में 10 शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल का बुरा हाल सुर्खियों में आया। हालांकि अस्पताल के अधिकारियों की दलील है कि वर्ष 2018 में यहां 1,005 शिशुओं की मौत हुई थी और 2019 में उससे कम मौतें हुई हैं। अस्पताल के अधीक्षक के अनुसार, अधिकतर शिशुओं की मौत मुख्यत: जन्म के समय कम वजन के कारण हुई थी।

जेके लोन अस्पताल में बच्चों की मौत के बाद राजस्थान के साथ-साथ देश की राजनीतिक भी गर्मा गई है। बीजेपी गहलोत सरकार पर निशाना साध रही है। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी के शासन में इससे भी ज्यादा बच्चों की मौतें हुई थीं। शुक्रवार को अस्पताल के दौरे पर आए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ। रघु शर्मा और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के हालिया बयानों को सुनकर तो ऐसा ही लग रहा है। कांग्रेस के जिला प्रभारी और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह ने मीडिया से कहा, 'हमारा मानना है कि मौतों को नियंत्रित करना अस्पताल, डॉक्टरों और नर्सों की ज़िम्मेदारी है। यदि उपकरण की कमी थी, तो आपको इसे खरीदना चाहिए था। इसे खरीदने के लिए आपके पास लगभग साथ 6 करोड़ थे और इतने उपकरणों की तो जरूरत भी नहीं थी।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत