न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात : वडोदरा में मूसलाधार बारिश, टूटा 35 साल का रिकॉर्ड, रेल ट्रैफिक ठप, कई उड़ानें रद्द, स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश

गुजरात के वडोदरा में बुधवार दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक 4 घंटे में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Aug 2019 9:40:45

गुजरात :  वडोदरा में मूसलाधार बारिश, टूटा 35 साल का रिकॉर्ड, रेल ट्रैफिक ठप, कई उड़ानें रद्द, स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश

गुजरात के वडोदरा में बुधवार दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक 4 घंटे में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। वडोदरा में बाढ़ जैसे हालात बन गए। जलभराव के चलते लोगों के वाहन सड़कों पर फंस गए हैं। शहर के 6 ब्रिज को बंद कर दिया गया है। शहर में बारिश का सालाना कोटा 96.5 सेमी (965 मिमी) है। वही 12 घंटे में 55.4 सेमी (554 मिमी) बारिश दर्ज की गई। यानी सालभर के कोटे का आधा पानी महज 12 घंटे में बरस गया। इसमें से 28.6 सेमी (286 मिमी) बारिश आखिरी के 4 घंटों में रिकॉर्ड की गई। वडोदरा में बारिश ने 35 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। यहां बारिश से दीवार ढहने से छह लोगों की मौत हो गई। रनवे पर पानी भरने के बाद एयरपोर्ट बंद होने की वजह से दो घरेलू उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। रेल ट्रैफिक ठप होने के कारण कई ट्रेनें भी रद्द करनी पड़ीं। प्रशासन ने गुरुवार को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश दिया है। इसके साथ ही आपातकालीन हालात से निपटने के लिए प्रशासन ने 24 घंटे एक्टिव रहने वाले इमरजेंसी कंट्रोल रूम को शुरू किया है।

पिछले 7 घंटे से हो रही बारिश की वजह से वडोदरा के बीच से गुजरने वाली विश्वामित्र नदी अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कल सोसायटी और लो लाइन वाले इलाकों में बारिश का पानी घुस गया। गुजरात सरकार ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि जरूरत पड़े तो निचले हिस्सों में बसे लोगों को बाहर निकाला जाए। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बुधवार देर शाम समीक्षा बैठक बुलाई। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अहमदाबाद में भी बुधवार को 5.8 सेमी (58 मिमी) बारिश हुई। गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। सरकार की ओर से लोगों को हिदायत दी गई है कि वे अपने घर पर ही रहें, बाहर न निकलें। वडोदरा के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात के अलावा हिमाचल और राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत