न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या बारिश बहा ले जाएगी कोरोना? जाने क्या कहते हैं एक्सपर्ट

यूनिवर्सिटी ऑफ डेलावेयर की संक्रामक रोग विभाग की वैज्ञानिक जेनिफर होर्ने ने कहा है कि बारिश का पानी वायरस की सफाई नहीं कर सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Jun 2020 4:00:29

क्या बारिश बहा ले जाएगी कोरोना? जाने क्या कहते हैं एक्सपर्ट

मॉनसून भारत पहुंच चुका है। दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon) ने सोमवार को केरल में दस्तक दी। कोझीकोड जिले में आज सुबह झमाझम बारिश हुई। यह जानकारी देश के मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने सोमवार को दी। केरल में भारी बारिश के बीच IMD ने राज्य के 9 जिलों तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, मलप्पुरम और कन्नूर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

ऐसे में देश में जब कोरोना के मामले बढ़ रहे है तो जहन में सवाल उठता है कि इस साल होने वाली बारिश कोरोना को बहा ले जाएगी या फिर इससे कोरोना को और मजबूती मिलेगी। ऐसे में आइए जानते है कि दुनिया भर के एक्सपर्ट्स और वैज्ञानिक इस बारें में क्या कहते है?

coronavirus,rainfall,coronavirus infection,covid 19 infection

यूनिवर्सिटी ऑफ डेलावेयर की संक्रामक रोग विभाग की वैज्ञानिक जेनिफर होर्ने ने कहा है कि बारिश का पानी वायरस की सफाई नहीं कर सकता है। इससे वायरस फैलने और पनपने की रफ्तार भी धीमी नहीं होगी। यह उसी तरह है कि हाथ पानी से धोएंगे तो वायरस नहीं मरेगा, साबुन लगाना पड़ेगा।

अमेरिका की जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी में एप्लाइड फिजिक्स के साइंटिस्ट जेर्ड इवांस कहते हैं कि अभी यह पता नहीं है कि बारिश में कोरोना वायरस पर क्या असर होगा। हालांकि, अधिकतर साइंटिस्ट ये मानते हैं कि बारिश में नमी के कारण वायरस तीव्र हो जाता है।

बारिश की वजह से कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। हालांकि, वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के ग्लोबल हेल्थ, मेडिसिन और एपिडिमियोलॉजी के प्रोफेसर जेई बेटेन कहते हैं कि बारिश कोरोना वायरस को डायल्यूट (घोलकर कमजोर कर देना) कर सकती है। जिस तरह धूल बारिश के पानी में घुलकर बह जाती है, वैसे ही यह वायरस भी बह सकता है।

वहीं, कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि बारिश साबुन की तरह पानी की सतह को डिसइंफेक्ट करने में सक्षम नहीं है। यह उसी तरह है कि हाथ पानी से धोएंगे तो वायरस नहीं मरेगा, लेकिन उसे मारने के लिए आपको हाथ में साबुन लगाना पड़ेगा।

यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के मुताबिक, कोरोना के ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें 17 दिनों के बाद भी सतह पर कोरोना वायरस मिला है। ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि बारिश से किसी सतह, मैदान या कुर्सी पर लगा वायरस खत्म हो जाएगा।

दुनियाभर के एक्सपर्ट की लोगों से अपील है कि वे बारिश के मौसम में कोरोना वायरस को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतें। क्योंकि नमी के कारण हवा में कोरोनावायरस काफी देर तक तैर सकता है। इससे संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ सकता है।

आपको बता दे, दुनिया में अब तक 62 लाख 62 हजार 805 संक्रमित हैं। 3 लाख 73 हजार 855 की मौत हो चुकी है। राहत की खबर यह कि इसी दौरान 28 लाख 46 हजार 523 संक्रमित स्वस्थ भी हुए।

भारत में कोरोना संक्रमण के अब तक 1 लाख 90 हजार 609 केस आ चुके हैं। रविवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 8750 मरीज बढ़े और 223 लोगों ने जान गंवाई। इसी तरह दिल्ली में लगातार चौथे दिन रविवार को 1 हजार से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। 24 घंटे में रिकॉर्ड 1295 मरीज मिलने के साथ 57 मौतें भी हुईं। राजधानी में अब 19 हजार 844 संक्रमित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ