न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IRCTC को मिलेगा नया नाम, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंत्रालय से मांगे सुझाव

IRCTC जल्द ही अपने नए नाम से जाना जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 09 Sep 2018 6:56:25

IRCTC को मिलेगा नया नाम, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंत्रालय से मांगे सुझाव

IRCTC जल्द ही अपने नए नाम से जाना जाएगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को रेल मंत्रालय से कहा कि वो IRCTC Indian Railway Catering and Tourism Corporation का नया आकर्षक नाम सुझाएं। रेलवे के अधिकारियो ने कुछ सुझाव भी दिए हैं। एक अधिकारी ने आईआरसीटीसी के बदले 'रेल ट्रेवल' नाम रखने का सुझाव दिया। एक समय IRCTC सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी थी। इसकी वेबसाइट पर हर दिन 573,000 टिकट बिकते हैं। ये भारतीय रेलवे का चेहरा है। इसके अलावा ये कंपनी ट्रेन में केटरिंग और पानी की बॉटल के कारोबार में भी है। इसके 3 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स हैं।

सूत्रों के अनुसार उन्होंने मंत्रालय से कहा है कि यह नाम बहुत पुराना है और इसे याद रखने में कई लोगों को दिक्कत भी होती है। ऐसे में बेहतर होगा कि IRCTC की जगह कोई बेहतर और आकर्षक नाम इस्तेमाल में लाया जाए। गौरतलब है कि IRCTC का नाम बदलने के पीछे इंटरनेट ब्राउंसिंग को बड़ी वजह माना जा रहा है। मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार पीयूष गोयल ने कहा कि यह नाम काफी लंबा होने के नाते लोग इसे इंटरनेट पर ब्राउज नहीं कर पाते हैं। खास बात यह है कि पहले मोदी सरकार ने IRCTC को शेयर बाजार में लिस्ट करने की योजना बनाई थी पर बाद में इसे टाल दिया गया। हाल ही में कंपनी ने Paytm और मोबीक्विक के जरिए ट्रेन की टिकट बुक करने के लिए ऑफर का भी ऐलान किया है। ग्राहक अब Paytm पर भी अपना PNR स्टेटस चेक कर पाएंगे। इसके आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर दबाव कम होगा।

IRCTC के कई मोबाइल ऐप भी भी है। इसमें Rail Connect ऐप प्रमुख है। अगर सरकार आईआरसीटीसी का नाम बदलती है तो वेबसाइट का नाम भी बदलना पड़ सकता है। अभी इस बारे में अंतिम तौर पर कोई फैसला नहीं हुआ है। हाली में इसने अपनी वेबसाइट में कई तरह के बदलाव किए थे और नई वेबसाइट लॉन्च की थी।

कंपनी ने रेल कनेक्ट ऐप में भी बड़े बदलाव कर इसमें खाना बुक करने की सुविधा दी। इसके अलावा अब आप इस ऐप से ही टैक्सी भी बुक कर सकेंगे। आप रेल यात्रा के दौरान ही जिस स्टेशन पर उतरने वाले हैं वहां से कही भी जाने के लिए इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

पहली बार बदला जाएगा नाम


अगर IRCTC के नाम में बदलाव किया जाता है तो यह पहली बार होगा। इससे पहले आज तक इसका नाम बदलने को लेकर कभी कोई प्रस्ताव नहीं मांगा गया। रेलवे से जुड़े सूत्रों के अनुसार अब सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो अगले दो महीने में IRCTC को नया नाम मिल जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल