न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रधानमंत्री बनने के लिए राहुल गांधी को 10 से 15 वर्ष का इंतजार करना होगा : रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए ‘10 से 15 वर्ष’ इंतजार करना होगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 May 2018 2:35:20

प्रधानमंत्री बनने के लिए राहुल गांधी को 10 से 15 वर्ष का इंतजार करना होगा : रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए ‘10 से 15 वर्ष’ इंतजार करना होगा। अठावले ने हालांकि कहा कि ऐसी महत्वाकांक्षा पालने में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षा के बारे में बात की है। यद्यपि मेरा मानना है कि उन्हें 10 से 15 वर्ष इंतजार करना होगा। प्रधानमंत्री बनने की ऐसी महत्वाकांक्षा रखने में कुछ गलत नहीं है। हालांकि ऐसी महत्वाकांक्षा अभी व्यक्त करना जल्दबाजी है।’ उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग 2019 में फिर से सत्ता में आएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कर्नाटक में स्पष्ट बहुमत से जीत हासिल करेगी क्योंकि लिंगायत, अन्य पिछड़ा वर्ग आदि पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस भाजपा को दलित विरोधी पार्टी के तौर पर पेश कर रही है लेकिन लोग यह समझने के लिए पर्याप्त समझदार हैं कि क्या सही है।’ अठावले ने इससे पहले दिन में भीमा कोरेगांव का दौरा किया और पूजा सकट के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की जिसके मकान को गत एक जनवरी को वहां हुई हिंसा के दौरान आग लगा दी गई थी। पूजा हिंसा की एक गवाह थी और वह अप्रैल में पास के एक कुंए में मृत मिली थी।

पीएम ने सुनाई बाल्टी-टैंकर की कहानी

पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पीएम बनने संबंधी बयान पर चुटकी लेते हुए कहा था कि राहुल गांव के दबंग की तरह व्यवहार कर रहे हैं। जिस तरह गांव में सभी लोग पानी भरने के लिए लाइन में खड़े होते हैं और एक दबंग आकर कहता है कि मैं पहले पानी भरूंगा, ठीक उसी तरह राहुल पीएम बनने के मामले में व्यवहार कर रहे हैं। वह बीच में बाल्टी रखकर खड़े हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत