न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'संविधान बचाओ' अभियान : प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए बोले राहुल - 2019 में जनता उन्हें अपने मन की बात बताएगी

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Apr 2018 9:33:45

'संविधान बचाओ' अभियान : प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए बोले राहुल - 2019 में जनता उन्हें अपने मन की बात बताएगी

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। लगभग आधे घंटे के भाषण में वह लगातार मोदी या भाजपा पर बोलते रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में देश की साख को खत्म किया है।

उन्होंने कहा कि चार सालों में दुनिया के सामने देश की छवि को गहरी चोट पहुंची है। राहुल ने पीएम मोदी को लेकर यह टिप्पणी उस समय की है, जब उनके विदेश दौरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्व मिल रहा है। खुद भाजपा भी विदेश नीति और रिश्तों को बड़ी उपलब्धि के रूप में प्रचारित करती रही है।

उन्होंने कहा कि पीएम और भाजपा दलितों के अत्याचार पर चुप है। उन्होंने कहा कि दलितों के ऊपर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। पूणे, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र जहां भी आप देखो दलितों के खिलाफ हिंसा बढ़ती जा रही है। उन्हें मारा जा रहा है, कुचला जा रहा है।

राहुल ने कहा कि आज देश की हर एक संवैधानिक संस्थाओं में आरएसएस के लोगों को डाला जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच दलित विरोधी है। गरीब, दलित और महिलाओं को सुरक्षित करने वाला संविधान आज खुद खतरे में है। राहुल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट जैसी संवैधानिक संस्थाओं को दबाया जा रहा है। पीएम मोदी के दिल में दलितों के लिए जगह नहीं है।

दलितों के खिलाफ अत्याचारों पर मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए राहुल ने कहा कि दलितों के मुद्दे पर मोदी चुप हैं। हमें 15 मिनट संसद में बोलने का मौका दें, पीएम मोदी कहीं टिक नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार सरकार संसद नहीं चलने दे रही है जबकि अमूमन विपक्ष संसद नहीं चलने देती है।

राहुल ने मोदी के उस नसीहत पर चुटकी लेते हुए कहा कि रविवार को पीएम ने सांसदों से कहा कि चुप हो जाओ, मीडिया को मसाला देना बंद करिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम चाहते हैं कि मीडिया केवल हमारे मन की बात सुनें। देश की महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है और देश का प्रधानमंत्री चुप है। मोदी जी को एक ही चीज में दिलचस्पी है वो है मोदी।

कठुआ और उन्नाव रेप की घटनाओं का जिक्र करते हुए राहुल ने पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक समय सरकार का नारा था- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ। लेकिन अब हिन्दुस्तान में नारा बदल गया है। अब लोग कह रहे हैं कि बीजेपी से बेटी को बचाओ।

राहुल ने कहा कि 2019 में जनता उन्हें अपने मन की बात बताएगी। राफेल और नीरव मामले पर राहुल ने कहा कि मोदी जवाब नहीं दे पाएंगे। यह कांग्रेस पार्टी का कर्तव्य है कि वह हर एक संस्थान और संविधान को बचाए रखे। भाजपा कांग्रेस पार्टी और उसकी विचारधारा की ताकत को देखेगी। उसने हमारी ताकत को देखना शुरू कर दिया है और ज्यादा ताकत उसे 2019 के चुनावों में देखने को मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत