न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी की ‘बचाओ, बचाओ’ टिप्पणी पर राहुल गांधी का तंज, कहा - ये भारत के लोगों की गुहार है...

रविवार को विपक्ष की रैली के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'बचाओ, बचाओ' टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Jan 2019 8:41:51

पीएम मोदी की ‘बचाओ, बचाओ’ टिप्पणी पर राहुल गांधी का तंज, कहा - ये भारत के लोगों की गुहार है...

रविवार को विपक्ष की रैली के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'बचाओ, बचाओ' टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि यह मदद की गुहार उन लोगों की है जो 'आपके अत्याचार और अक्षमता' से मुक्त होना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने एक दिन पहले ही कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित विपक्ष की रैली पर तंज कसते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का सिर्फ एक विधायक है लेकिन वे हमसे बहुत डरे हुए हैं क्योंकि हम सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं। इसलिए उन्होंने पूरे देश से पार्टियों को एकत्रित किया और बचाओ, बचाओ, बचाओ चिल्ला रहे हैं।'' कोलकाता रैली के दौरान नजर आयी विपक्षी एकता से बेपरवाह प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को इसे भ्रष्टाचार, नकारात्मकता और अस्थिरता का गठबंधन करार देकर खारिज कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन दलों के पास धनशक्ति है जबकि भाजपा के पास जनशक्ति है। वह वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र के कोल्हापुर, हातकणंगले, माढा और सतारा तथा दक्षिण गोवा लोकसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्र स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

राहुल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘महामहिम, मदद के लिए गुहार लाखों बेरोजगार युवाओं, संकटग्रस्त किसानों, वंचित दलितों और आदिवासियों, सताए गए अल्पसंख्यकों, बर्बाद हो गए छोटे व्यापारियों की है, वे आपके अत्याचार और अक्षमता से मुक्त होने की गुहार लगा रहे हैं। वे 100 दिनों में मुक्त हो जाएंगे।''

प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को "ठगबंधन" बताया और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में लोग सत्तारूढ़ गठबंधन को खारिज कर देंगे। प्रधानमंत्री द्वारा विपक्षी दलों की तीखी आलोचना पर उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कहने वाले व्यक्ति भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और उनकी अपनी ही पार्टी में वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। मोदी ने कहा कि विपक्ष को आगामी चुनाव में हार नजर आ रही है। ऐसे में वह अपनी हार से पहले बहाने ढूंढ रहा है और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को बदनाम कर रहा है। चतुर्वेदी ने संवाददाताओं से कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को लेकर पहले भी सवाल उठाए गए थे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान ईवीएम बसों में और राजस्थान में मिले थे, वे सड़क पर और होटल के कमरों में मिले थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल