न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय वायु सेना ने किए आतंकी कैंपों पर हमले तो राहुल गांधी बोले- मैं IAF के पायलटों को सैल्यूट करता हूं

पुलवामा आतंकी हमले का भारत ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैंपों पर हमले किए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Feb 2019 1:08:25

भारतीय वायु सेना ने किए आतंकी कैंपों पर हमले तो राहुल गांधी बोले- मैं IAF के पायलटों को सैल्यूट करता हूं

पुलवामा आतंकी हमले का भारत ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैंपों पर हमले किए हैं। हमले में जैश-ए-मोहम्मद के कई कैंप तबाह हो गए। भारतीय वायु सेना के सूत्रों के अनुसार, 26 फरवरी को सुबह साढ़े 3 बजे 12 मिराज 2000 भारतीय लड़ाकू जेट विमानों ने एलओसी के पार जाकर आतंकवादी शिविरों पर हमले किए हैं और इन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। आतंकी ठिकानों पर 1000 किलोग्राम बम गिराए गए। 12 मिराज 2000 जेट विमानों ने इस ऑपरेशन में हिस्सा लिया। भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन का हर कोई स्वागत कर रहा है। एलओसी के पार जाकर भारतीय वायुसेना ने जो बड़ी कार्रवाई की है, उस पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर इंडियन एयरफोर्स के पायलटों को सलाम किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- "मैं भारतीय वायुसेना के पायलटों को सैल्यूट करता हूं। दरअसल, इंडियन एयर फोर्स के मिराज विमानों ने नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी कैम्पों पर 1,000 किलोग्राम के बम गिराए और उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया गया।"

भारतीय वायुसेना की ओर से स्ट्राइक की खबर इस लिए भी तय मानी जा रही है क्योंकि पाकिस्तान ने भी इस बात को स्वीकारा है कि भारतीय वायुसेना का विमान पाकिस्तान में घुसा और पेलोड छोड़ा। मंगलवार की सुबह पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना पर नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि भारतीय वायुसेना ने एलओसी को पार किया है। सूत्रों की मानें तो तड़के 3 बजे चलाए गए भारतीय वायुसेना के इस बड़े ऑपरेशन में एयरफोर्स के 12 मिराज फाइटर प्लेन शामिल थे। वायुसेना के इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकी कैंप ध्वस्त हो गए और वायुसेना ने जैश के कंट्रोल रूम को पूरी तरह तबाह कर दिया। यह पहला मौका है जब भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार कर किसी ऑपरेशन को अंजाम दिया है। यहां तक कि कारगिल युद्ध के दौरान भी एयरफोर्स ने एलओसी पार नहीं की थी। भारतीय वायुसेना के सूत्रों के मुताबिक, "26 फरवरी को 03:30 बजे (25 फरवरी की रात) भारतीय वायुसेना के मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने नियंत्रण रेखा के पार एक बड़े आतंकवादी कैम्प पर हमला बोला और उसे पूरी तरह तबाह कर दिया..."

सूत्रों की मानें तो भारतीय वायुसेना ने करीब 21 मिनट तक हमले को अंजाम दिया। भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद में 3:48 से 3:55 बजे, चकोटी में 3:58 से 4:04 बजे तक और बालाकोट में 3:45 से 3:53 बजे तक हमले को अंजाम दिया।

उधर, इस एयरस्ट्राइक पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि अगर ये बात सच है तो ये बहुत बड़ी कार्रवाई है। लेकिन हमें इस पर भारत सरकार के आधिकारिक बयान का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी ये देखना होगा पाकिस्तान इस कार्रवाई का किस तरह जवाब देता है।

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी ट्वीट कर भारत की ओर से आतंकी कैंपों पर किए हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट कर कहा- बालाकोट जो कि एलओसी में काफी दूर है, वहां बड़ी स्ट्राइक है... ।जहां हाफिज सईद के कई ठिकाने हैं। यदि भारतीय वायुसेना ने बिना किसी जनहानि के प्रवेश किया है तो यह बेहद सफल मिशन है।

इससे पहले पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने दावा किया था कि भारतीय वायु सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) का उल्लंघन किया है। गफूर ने एक ट्वीट में कहा, 'भारतीय वायु सेना ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया। पाकिस्तान वायु सेना ने तुरंत जवाब दिया। भारतीय विमान वापस चले गए।' एक और ट्वीट में गफूर ने कहा, 'मुजफ्फराबाद सेक्टर से भारतीय विमानों की घुसपैठ। पाकिस्तान वायु सेना द्वारा समय पर और प्रभावी प्रतिक्रिया का सामना करते हुए जल्दबाजी में पेलोड जारी किया गया, जो बालाकोट के पास गिर गया। कोई हताहत या नुकसान नहीं।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड