न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर माथापच्ची, राहुल गांधी ने दिया चौकाने वाला बयान, कही यह बात...

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) की करारी हार के बाद राहुल ने 25 मई को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस्तीफा देने के बाद से पार्टी के भीतर नए अध्यक्ष को लेकर माथापच्ची का दौर जारी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Jul 2019 3:21:01

कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर माथापच्ची, राहुल गांधी ने दिया चौकाने वाला बयान, कही यह बात...

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) की करारी हार के बाद राहुल ने 25 मई को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस्तीफा देने के बाद से पार्टी के भीतर नए अध्यक्ष को लेकर माथापच्ची का दौर जारी है। नए अध्यक्ष की रेस में कई नाम हैं, लेकिन यूथ बनाम बुजुर्ग के बीच पेंच फंसा हुआ है। बुधवार को राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी में जल्द से जल्द अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना चाहिए, वह अब इस पद पर नहीं हैं। इतना ही नहीं, राहुल का मानना है कि पार्टी का नया अध्यक्ष एक महीने पहले ही चुना जाना चाहिए था। राहुल ने बुधवार को मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन है, इसका फैसला कांग्रेस वर्किंग कमिटी करेगी। उन्होंने कहा, 'पार्टी को बिना किसी देरी के जल्द ही नए अध्यक्ष का चुनाव करना चाहिए। मैं इस प्रक्रिया में कही नहीं हूं। मैं पहले ही अपना इस्तीफा दे चुका हूं और अब मैं पार्टी अध्यक्ष नहीं हूं। CWC (कांग्रेस वर्किंग कमिटी) को जितना जल्दी हो सके बैठक बुलानी चाहिए और फैसला लेना चाहिए।'

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल ने 25 मई को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद से पार्टी के भीतर नए अध्यक्ष को लेकर माथापच्ची का दौर जारी है। नए अध्यक्ष की रेस में कई नाम हैं, लेकिन यूथ बनाम बुजुर्ग के बीच पेंच फंसा हुआ है। बुधवार को राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी में जल्द से जल्द अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना चाहिए, वह अब इस पद पर नहीं हैं। इतना ही नहीं, राहुल का मानना है कि पार्टी का नया अध्यक्ष एक महीने पहले ही चुना जाना चाहिए था। राहुल ने बुधवार को मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन है, इसका फैसला कांग्रेस वर्किंग कमिटी करेगी। उन्होंने कहा, 'पार्टी को बिना किसी देरी के जल्द ही नए अध्यक्ष का चुनाव करना चाहिए। मैं इस प्रक्रिया में कही नहीं हूं। मैं पहले ही अपना इस्तीफा दे चुका हूं और अब मैं पार्टी अध्यक्ष नहीं हूं। CWC (कांग्रेस वर्किंग कमिटी) को जितना जल्दी हो सके बैठक बुलानी चाहिए और फैसला लेना चाहिए।'

आपको बता दें कि मंगलवार को दिनभर कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर गहमागहमी रही। सूत्रों के आधार पर कई नाम को लेकर चर्चा होती रही। जिन नामों की चर्चा हुई उनमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और गांधी परिवार के भरोसेमंद लोगों में से एक सुशील कुमार शिंदे का नाम रेस में सबसे आगे है। इसके अलावा एक और दलित चेहरा और पिछली लोकसभा में कांग्रेस के नेता रहे मल्लिकार्जुन खड़गे भी हैं। इसके साथ ही युवा चेहरे में सचिन पायलट का नाम भी रेस में है।

इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी के साथ गहलोत की मुलाकात 40 मिनट से ज्यादा चली। कांग्रेस के पांचों मुख्यमंत्रियों के सोमवार को राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें कांग्रेस प्रमुख पद पर बने रहने गुजारिश करने के 2 दिन बाद गहलोत ने सोनिया से मुलाकात की है। हालांकि, राहुल गांधी ने मुख्यमंत्रियों की मांगों को खारिज कर दिया था और उन्हें नए पार्टी अध्यक्ष की तलाश करने को कहा था।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। हालांकि सीडब्ल्यूसी ने राहुल का इस्तीफा नामंजूर कर दिया था लेकिन राहुल अपने फैसले पर कायम हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका