न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राफेल डील: चोरी नहीं हुए दस्तावेज, कांग्रेस बोली- मोदी जी, कल क्या नया झूठ परोसेंगे

राफेल केस (Rafale Case) पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान बुधवार को अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने बताया कि रक्षा मंत्रालय से राफेल की कुछ गोपनीय फाइलें चोरी हो गईं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Mar 2019 9:11:28

राफेल डील: चोरी नहीं हुए दस्तावेज, कांग्रेस बोली- मोदी जी, कल क्या नया झूठ परोसेंगे

राफेल केस (Rafale Case) पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान बुधवार को अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने बताया कि रक्षा मंत्रालय से राफेल की कुछ गोपनीय फाइलें चोरी हो गईं। जिसके बाद राफेल मुद्दे को लेकर नए सिरे से विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इतने संवेदनशील कागजात के चोरी होने पर सरकार पर निशाना साधा और जांच की मांग की थी। वही इसी बीच शुक्रवार को अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने दावा किया कि राफेल डील से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चुराए नहीं गये। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में उनकी बात का मतलब यह था कि याचिकाकर्ताओं ने आवेदन में उन ‘मूल कागजात की फोटोकॉपियों’ का इस्तेमाल किया जिसे सरकार ने गोपनीय माना है।

वेणुगोपाल ने परोक्ष रूप से स्थिति को संभालने का प्रयास करते हुए कहा, ‘‘मुझे बताया गया कि विपक्ष ने आरोप लगाया है कि (उच्चतम न्यायालय में) दलील दी गई कि फाइलें रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गईं। यह पूरी तरह से गलत है। यह बयान कि फाइलें चोरी हो गई हैं, पूरी तरह से गलत है।’’

वेणुगोपाल ने कहा कि राफेल सौदे की जांच का अनुरोध ठुकराने के शीर्ष अदालत के आदेश पर पुनर्विचार की मांग वाली यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और प्रशांत भूषण की याचिका में ऐसे तीन दस्तावेजों को नत्थी किया गया है जो असली दस्तावेजों की फोटो कॉपी हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि अटॉर्नी जनरल द्वारा ‘चोरी’ शब्द का इस्तेमाल संभवत: ‘ज्यादा सख्त’ था और इससे बचा जा सकता था। सरकार ने ‘द हिन्दू’ अखबार को इन दस्तावेजों के आधार पर लेख प्रकाशित करने पर गोपनीयता कानून के तहत मामला दर्ज करने की चेतावनी भी दी थी।

rafale documents stolen,rafale deal,rafale documents,congress,bjp,attorney general,k k venugopal,rahul gandhi,amit shah

मोदी सरकार एक झूठ छुपाने के लिए सौ झूठ बोल रही

अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल के नए दावों के बाद कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार एक झूठ छुपाने के लिए सौ झूठ बोल रही है। शुक्रवार को राफेल सौदे से जुड़े गुम दस्तावेजों की जांच को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि सबसे पहले गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) से शुरू होनी चाहिए जिन्होंने कथित रूप से दावा किया था कि सौदे से संबंधित फाइलें उनके पास हैं। फ्रांस के साथ जब राफेल सौदे पर हस्ताक्षर हुए थे तब पर्रिकर रक्षा मंत्री थे और केन्द्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि करोड़ों रुपयों के करार से जुड़े दस्तावेज 'चोरी' हो गये हैं। गांधी ने गोवा की बीजेपी नीत सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जैसे इस तटीय राज्य में सरकार लापता है, वैसे ही राफेल से संबंधित दस्तावेज गायब हो गये हैं। गांधी 'जीत की ओर' बैनर तले बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ''जैसे गोवा में सरकार लापता है, (राफेल से जुड़ी) फाइलें भी लापता हो गई हैं। अगर आप जांच करना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत पर्रिकर से होनी चाहिए।''

मोदी जी, कल क्या नया झूठ परोसेंगे

वहीं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने तंज कसते हुए कहा, "एक झूठ छुपाने के लिए सौ झूठ! कल उच्चतम न्यायालय में कहा - राफेल की फ़ाइल चोरी हो गईं। आज कहते हैं - वास्तविक कागजात की फोटोकॉपी चोरी हो गयी। मोदी जी, कल क्या नया झूठ परोसेंगे? अब हर नामुमकिन झूठ मुमकिन है।'' उन्होंने कहा, ''जिस सरकार के एजी को रक्षा मंत्रालय की फ़ाइल चोरी और फोटोकॉपी का अंतर पता ना हो, वो देश के सुरक्षित हाथों में होने के दावे कर रहे है। वाह रे, देश को रोज़ बरगलाने वाले चौकीदार !''

अमित शाह का राहुल पर निशाना

राफेल दस्तावेज के रक्षा मंत्रालय से चोरी नहीं होने संबंधी अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल के ताजा बयान के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि झूठ और राहुल गांधी एक दूसरे के पर्याय हैं। शाह ने अपने ट्वीट में कहा, 'आज यह स्पष्ट हो गया है कि दस्तावेज गायब हुये ही नहीं थे। कल उन्होंने (राहुल गांधी) कहा था कि रक्षा मंत्रालय से राफेल के दस्तावेज गायब हो गये हैं पर आज ही यह स्पष्ट हो गया है कि दस्तावेज गायब हुये ही नहीं थे। राहुल गांधी का एक और झूठ जनता के सामने है।'

उन्होंने कहा कि 'कभी अमेठी में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के शिलान्यास को लेकर झूठ बोलते हैं, कभी कर्जामाफ़ी को लेकर झूठ बोलते हैं, कभी सिख दंगे में कांग्रेस की भूमिका को लेकर झूठ बोलते हैं, कभी डोकलाम के समय चीनी राजदूत से मिलने को लेकर झूठ बोलते हैं तो कभी फलों और सब्जियों के दाम को लेकर झूठ बोलते हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत