Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : मुंबई और दिल्ली के बीच होगा क्वालिफायर-1 का मुकाबला, हारे तो मिलेगा एक और मौका

आज अंकतालिका की टॉप-2 टीम मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच क्वालिफायर-1 का मुकाबला खेला जाना हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 05 Nov 2020 9:59:26

IPL 2020 : मुंबई और दिल्ली के बीच होगा क्वालिफायर-1 का मुकाबला, हारे तो मिलेगा एक और मौका

आईपीएल के 13वें सीजन का अंतिम दौर आ चुका हैं जिसमें सभी प्लेऑफ की तेम के बीच अब क्वालिफायर मैच खेले जाने हैं। आज इस कड़ी में अंकतालिका की टॉप-2 टीम मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच क्वालिफायर-1 का मुकाबला खेला जाना हैं। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से दुबई में खेला जाएगा। जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी और हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा।

हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता से भिड़ेगी

क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम को 6 नवंबर को होने वाले एलिमिनेटर की विजेता से भिड़ना होगा। उस मैच के विजेता को फाइनल का टिकट मिलेगा। एलिमिनेटर अबु धाबी में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।

लीग राउंड में मुंबई-दिल्ली टॉप-2 में

लीग राउंड में मुंबई और दिल्ली पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में जगह बनाने में कामयाब रहीं। मुंबई ने 14 में से 9 मैच जीते और 5 हारे। 18 पॉइंट्स के साथ उसने टॉप पोजिशन पर कब्जा जमाया। वहीं, दिल्ली ने 14 में से मैच 8 जीते और 6 हारे। वह 16 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही।
सीजन में दोनों बार मुंबई से हारी दिल्ली

सीजन में दोनों टीम के बीच दो मुकाबले खेले गए। दोनों बार मुंबई ने दिल्ली को हराया। पहले अबु धाबी में सीजन के 27वें मैच में 5 विकेट और दुबई में 51वें मैच में 9 विकेट से हराया था।

मुंबई के पास कई सारे मैच विनर

मुंबई इंडियंस इस टूर्नामेंट की सबसे बैलेंस्ड टीम है। बैटिंग में कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और बॉलिंग में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे मैच विनर हैं। कीरोन पोलार्ड और क्रुणाल पंड्या जैसे ऑलराउंडर टीम को मजबूती प्रदान करते हैं।

दिल्ली की फॉर्म चिंता का विषय

दिल्ली की टीम बल्लेबाजी में शिखर धवन पर निर्भर नजर आ रही है। कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज रंग में नहीं हैं। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्तजे को बाकी गेंदबाजों से पूरा सपोर्ट नहीं मिल रहा है।

डिकॉक और किशन मुंबई के टॉप स्कोरर

मुंबई के जिए सीजन में सबसे ज्यादा रन क्विंटन डिकॉक ने बनाए हैं। उन्होंने सीजन में अब तक कुल 443 रन बनाए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर ईशान किशन का नाम है, जिन्होंने सीजन में अब तक 428 रन बनाए हैं। शिखर धवन के नाम 500 से ज्यादा रन

सीजन में अब तक सिर्फ 3 बल्लेबाजों ने ही 500 रनों के आंकड़े को पार किया है। किंग्स इलेवन पंजाब के लोकेश राहुल (670), सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर (529) के बाद धवन के नाम 2 शतक समेत 525 रन दर्ज हैं।

रबाडा के पास पर्पल कैप, बुमराह दूसरे नंबर पर

दिल्ली के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने सीजन में अब तक 25 विकेट लिए हैं। वे सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसके बाद मुंबई के जसप्रीत बुमराह का नंबर आता है, जिन्होंने सीजन में 23 बल्लेबाजों को आउट किया है।

दिल्ली-मुंबई के सबसे महंगे खिलाड़ी

दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। वहीं, मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा 15 करोड़ और हार्दिक पंड्या 11 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट

दुबई में मौसम साफ रहेगा। तापमान के 22 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता, दिल्ली को पहले खिताब का इंतजार

आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया था। मुंबई ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है। वहीं, दिल्ली अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका